Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
स्वास्थ्य/चिकित्सा,राष्ट्रीय

झारखंड में आज रात से ठप पड़ सकती है 108 एंबुलेंस सेवा, लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल का किया ऐलान

Jharkhand में आज रात से ठप पड़ सकती है 108 एंबुलेंस सेवा, लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल का किया ऐलान

रांची, 18 नवंबर . Jharkhand में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी Wednesday रात आठ बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. इससे पूरे राज्य में एंबुलेंस सेवा के ठप पड़ने की आशंका हैं. Jharkhand प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने लंबित वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन का आह्वान किया है.

संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों को अगस्त से अक्टूबर 2026 तक का वेतन नहीं मिला है. इसके अलावा फरवरी 2025 से वेतन में की जा रही कथित मनमानी कटौती की जांच और काटी गई राशि वापस करने की मांग भी लंबे समय से उठाई जा रही है. कर्मचारियों का आरोप है कि एंबुलेंस खराब होने या किसी मरीज का केस नहीं मिलने पर भी उनके वेतन से कटौती की जाती है. संघ ने एंबुलेंस संचालन करने वाली एजेंसी सम्मान फाउंडेशन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

संघ का कहना है कि खराब एंबुलेंस के नाम पर Governmentी राशि लेने और वेतन भुगतान से जुड़े संदिग्ध दस्तावेज तैयार करने के मामलों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन पर फर्जी केस आईडी बनाने और एंबुलेंस की मरम्मत के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च करने का दबाव भी बनाया जाता है. कर्मचारियों की मांगों में नौकरी की सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी का भुगतान, कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का लाभ, बीमा और बोनस शामिल हैं.

संघ ने वेतन भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एस्क्रो खाते की व्यवस्था लागू करने की भी मांग की है. संघ के अनुसार, इससे पहले भी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया था. उस समय स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ हुई वार्ता में दिवाली और छठ पूजा तक मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था. हालांकि छठ पूजा बीतने और 17 नवंबर तक दिए गए अल्टीमेटम के बावजूद मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई.

संघ ने स्पष्ट किया है कि अब केवल आश्वासन के आधार पर आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा. इस हड़ताल से राज्य की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है. संघ के मुताबिक, 108 एंबुलेंस सेवा में करीब दो हजार चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) काम कर रहे हैं. इनके हड़ताल पर जाने से राज्य में संचालित लगभग 300 से 500 एंबुलेंस का परिचालन प्रभावित हो सकता है.

–

एसएनसी/पीएम

Share