Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: सिवनी में होटल के मेहमान को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देने का वीडियो वायरल, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Madhya Pradesh: सिवनी में होटल के मेहमान को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देने का वीडियो वायरल, 6 Policeकर्मी सस्पेंड

Bhopal /सिवनी, 18 नवंबर . Madhya Pradesh के सिवनी जिले में Wednesday को छह Policeकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. इनमें एक एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ Police (एएसपी) और एक सब-डिविजनल ऑफिसर ऑफ Police (एसडीओपी) भी शामिल हैं.

यह कार्रवाई एक छिपे हुए कैमरे (हिडन कैमरा) के वीडियो के सामने आने के बाद की गई, जिसमें कथित तौर पर एक Police अधिकारी को एक होटल मेहमान के बैग में गांजा रखने की धमकी देते हुए देखा गया, ताकि उसे किसी आपराधिक मामले में फंसाया जा सके.

बाबरिया रोड स्थित एक होटल में रिकॉर्ड किया गया फुटेज social media पर सामने आने के बाद Chief Minister मोहन यादव ने निलंबन और मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.

इस वीडियो में ऑडियो भी है, जिसके सामने आने के बाद Policeकर्मियों पर दुर्व्यवहार और जबरन वसूली के आरोप लगे हैं.

बताया जा रहा है कि यह फुटेज 13 नवंबर का है. इसमें एएसपी दीपक मिश्रा और अन्य Policeकर्मी होटल में ठहरे एक युवा जोड़े से पूछताछ करते दिख रहे हैं.

जब महिला ने अपने परिवार से संपर्क करने से मना कर दिया तो कथित तौर पर अधिकारी ने होटल स्टाफ को गांजा मंगाने और उसे युवक के बैग में रखने का निर्देश दिया, ताकि उसे किसी मामले में फंसाया जा सके.

युवा जोड़े ने Police को बताया कि वे बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं.

हालांकि, अधिकारियों ने उन पर अपने परिवारों से संपर्क करने का दबाव डाला.

निलंबित किए गए अधिकारियों में एएसपी मिश्रा, एडीओपी चंचलेश मरकाम और कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी शामिल हैं.

इन आरोपों में ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय तिवारी का नाम भी सामने आया है.

social media पर इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Policeकर्मियों का ऐसा दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि Police बल के लिए अनुशासन और जवाबदेही बहुत जरूरी है.

Wednesday को जारी एक बयान में उन्होंने कहा, “सिवनी की घटना से जुड़े एक वायरल वीडियो में Policeकर्मियों का संदिग्ध आचरण सामने आया है. इसके बाद एक एएसपी और एक एसडीओपी सहित छह Policeकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और मामले की निष्पक्ष व विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं.”

Chief Minister ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार Policeकर्मियों को अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ निभानी चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि दुर्व्यवहार के मामलों में Government की ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस वीडियो के सामने आने के बाद Policeकर्मियों पर जबरन वसूली के आरोप भी चर्चा में आ गए हैं.

होटल मालिक संजय सनोडिया ने आरोप लगाया कि अधिकारी पिछले दो महीनों से होटल चलाने की अनुमति देने के बदले हर महीने 50,000 रुपए की मांग कर रहे थे.

उन्होंने दावा किया कि ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) सतीश तिवारी, एसडीओपी मरकाम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय तिवारी उनसे नियमित रूप से पैसे मांग रहे थे.

सनोडिया का आरोप है कि उन्होंने अक्टूबर में तीनों अधिकारियों में से प्रत्येक को 10,000-10,000 रुपए दिए, और इसके अलावा टीआई को 20,000 रुपए दिए. उन्होंने यह भी दावा किया कि मांगी गई रकम न दे पाने के बाद Policeकर्मियों ने 7, 8 और 9 अक्टूबर को होटल में तलाशी ली और वहां के कर्मचारियों तथा मेहमानों को धमकाया.

सनोडिया ने यह भी आरोप लगाया कि अक्टूबर में कथित भुगतान विवाद को लेकर Policeकर्मियों ने यश मेश्राम के साथ मारपीट की, जिसे उन्होंने होटल किराए पर दिया था.

13 नवंबर को, एएसपी मिश्रा, एसडीओपी और टीआई कथित तौर पर एक Police टीम के साथ होटल पहुंचे और एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) जब्त कर लिया.

होटल मालिक के अनुसार, गुप्त कैमरों से जुड़ा एक दूसरा डीवीआर वहीं रह गया, जिसमें रिकॉर्डिंग सुरक्षित बची रही.

–

एससीएच/डीकेपी

Share