Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

नीतीश सेतु के उद्घाटन की तैयारी का सीएम सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, 21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

नीतीश सेतु के उद्घाटन की तैयारी का सीएम सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, 21 नवंबर को बिहार आएंगे Prime Minister मोदी

Patna, 18 नवंबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Wednesday को Prime Minister Narendra Modi के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर नीतीश सेतु के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का भी भ्रमण किया.

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi 21 नवंबर को बिहार की धरती पर आएंगे और नीतीश सेतु का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित करेंगे. इसके साथ ही विभिन्न विभागों की कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश सेतु समृद्ध बिहार और विकसित India की ओर बढ़ता एक ऐतिहासिक कदम है. यह पुल राज्य में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा. इसके निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी.

Chief Minister ने पुल के निर्माण से जुड़े Political और ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि Chief Minister नीतीश कुमार ने वर्ष 2012 से इस पुल के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए थे. उन्हें याद है कि सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के निर्माण के लिए भी उन्होंने नीतीश कुमार से लगातार आग्रह किया था, जिसकी स्वीकृति वर्ष 2013 में मिली थी.

उन्होंने कहा, “उस समय यहां से सतीश विधायक थे और वे भी विधानसभा में पुल निर्माण को लेकर लगातार सवाल उठाते थे. वर्ष 2010 के चुनाव में यहां आयोजित सभा के दौरान नीतीश कुमार ने जनता से पुल बनाने का वादा किया था.”

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर इस पुल का नामकरण किए जाने पर उन्हें गर्व और खुशी है. पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार की निरंतर सेवा की है. उनके योगदान के प्रति पुल का नामकरण एक छोटा सा प्रयास है. उन्होंने कहा कि नीतीश सेतु बिहार के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. Prime Minister के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही हैं.

–

एमएनपी/डीकेपी

Share