Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश : ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, तीन महिलाएं शामिल

आंध्र प्रदेश : ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, तीन महिलाएं शामिल

अमरावती, 5 जुलाई . आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं.

Police के अनुसार, आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के उंगुटुर मंडल के चेब्रोल के पास Saturday देर रात यह हादसा हुआ. चेरलापल्ली-शालीमार स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक पुरुष और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसा इतना भीषण था कि चारों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया. सूचना मिलते ही ताडेपल्लीगुडेम Governmentी रेलवे Police (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भेजा.

प्रारंभिक जांच में Police को आशंका है कि चारों एक ही परिवार के सदस्य हो सकते हैं और उन्होंने संभवतः आत्महत्या की है. सभी की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है.

मौके से Police को एक महिला के पास से शेख हसीना के नाम का एटीएम कार्ड मिला. वहीं दूसरी महिला के पास ताडेपल्लीगुडेम आरटीसी डिपो की बाइक पार्किंग रसीद मिली. इसके अलावा घटनास्थल से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए, लेकिन दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त थे. Police अब सिम कार्ड से डेटा निकालकर मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ताडेपल्लीगुडेम क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है. जीआरपी ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

उधर, तेलंगाना के नलगोंडा जिले में Sunday तड़के हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिट्याल मंडल के पेड्डाकापर्थी गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक निजी ट्रैवल बस ने पीछे से कार को टक्कर मार दी.

हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे वीवी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में उनकी पत्नी, बेटा, बेटी और उनका एक मित्र शामिल हैं.

Police के मुताबिक, परिवार चेन्नई से हैदराबाद लौट रहा था. इसी दौरान Odisha की एक निजी ट्रैवल एजेंसी की बस ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी.

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और Police एवं राहतकर्मियों को शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. सभी पीड़ित मूल रूप से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के रहने वाले थे और फिलहाल हैदराबाद में रह रहे थे.

इस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय तक लंबा जाम लगा रहा. बाद में Police और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात बहाल कराया.

–

वीकेयू/एएस

Share