स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया जाए: मोहन यादव

Bhopal , 13 नवंबर Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करते हुए मेधावी विद्यार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए.
राज्य के Chief Minister मोहन यादव ने समत्व भवन में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना तथा मेधावी योजना के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की. Chief Minister मोहन यादव ने इस बैठक के दौरान चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना से संबंधित कार्यों की प्रगति एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की.
Chief Minister यादव ने अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करते हुए मेधावी विद्यार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने, सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता, मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के विकास, मानव संसाधन की पूर्ति तथा विभागीय भर्ती एवं प्रवेश प्रक्रियाओं की प्रगति पर Government का जोर है.
पिछले दिनों राज्य के उपChief Minister राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेश में संचालित पैरामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रवेश की समस्त कार्यवाही 15 नवंबर 2026 से पूर्व पूर्ण की जाए. उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियाँ समय पर प्रारंभ हो सकें और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके.
उपChief Minister शुक्ल ने प्रदेश के पुराने 5 मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग विकसित करने की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कैंसर रोगियों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में इन विभागों का विकास महत्वपूर्ण है. इसके लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ मानव संसाधन एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. संबंधित अधिकारी उपकरणों की आवश्यकता, उनकी उपलब्धता तथा मानव संसाधन की पूर्ति की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करें, जिससे इन विभागों का संचालन समय पर प्रारंभ किया जा सके.
उपChief Minister ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की विभागीय स्तर पर नियुक्ति के लिए आवश्यक विज्ञापन शीघ्र जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा संस्थानों की कार्यक्षमता के लिए अहम है. नियुक्ति प्रक्रिया के अंतर्गत चयन एवं साक्षात्कार सहित आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध तरीके से आयोजित की जाए, ताकि रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्रता से की जा सके.
–
एसएनपी/एएस


