आम आदमी पार्टी का दावा- ‘दिल्ली सरकार ने वासुदेव घाट पर बनाई नकली यमुना’, भाजपा ने लगाया अफवाह फैलाने का आरोप

New Delhi, 13 नवंबर . छठ पर्व के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की भाजपा Government पर ‘नकली यमुना’ बनाने का आरोप लगाया है. पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा Government ने वासुदेव घाट पर ‘नकली यमुना’ को पानी देने के लिए जमीन के नीचे पीने के पानी की पाइपलाइन लगाई है.
आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “नकली यमुना फिर से. इस साल भी भाजपा Government ने वासुदेव घाट पर ‘नकली यमुना’ को पानी देने के लिए जमीन के नीचे पीने का पानी की पाइपलाइन लगाई है.”
सौरभ भारद्वाज ने कहा, “पिछले साल भाजपा की दिल्ली Government ने यमुना साफ होने का झूठा दावा करने के लिए ‘नकली यमुना’ बनाई थी. जब हमने उन्हें बेनकाब किया, तो यह पूरे देश के लिए शर्म की बात बन गई. इस साल भी Government झूठा दावा कर रही थी कि उन्होंने यमुना साफ कर दी है. फिर उन्हें पीने का पानी क्यों चाहिए, वह भी जमीन के नीचे छिपी पाइप से?”
इस वीडियो को शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, “भाजपा Government झूठ और दिखावे की राजनीति में इस हद तक उतर आएगी, शायद ही किसी ने सोचा होगा. पिछले साल छठ महापर्व पर यमुना साफ होने का झूठा दावा करने के लिए नकली घाट बनाया गया था. जब भाजपा की पोल खुली तो पूरे देश के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ी. लेकिन इस साल भी सबक लेने के बजाय वासुदेव घाट पर फिर वही खेल दोहराया जा रहा है.”
पार्टी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “इस बार घाट में पानी पहुंचाने के लिए जमीन के नीचे पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाई गई है. जब यमुना साफ है, तो फिर जमीन के नीचे पाइपलाइन बिछाने की जरूरत क्यों पड़ी?”
उधर, भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है. दिल्ली भाजपा ने ‘एक्स’ पर एक और वीडियो शेयर किया. साथ ही, पोस्ट में लिखा, “केजरीवाल जी और कितना नीचे गिरोगे? 2 साल के अंदर ही आधे से अधिक यमुना साफ क्या हुई आपिए बौखला कर देखिए क्या अफवाह फैला रहे हैं.”
–
डीसीएच/


