Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,व्यापार,राष्ट्रीय

15 से 16 नवंबर तक मिस्र दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल; द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग पर रहेगा फोकस

15 से 16 नवंबर तक मिस्र दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल; द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग पर रहेगा फोकस

New Delhi, 14 नवंबर . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 15 से 16 नवंबर तक मिस्र की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. इस यात्रा का उद्देश्य India और मिस्र के बीच लंबे समय से चले आ रहे रणनीतिक एवं आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है. विशेष रूप से द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, औद्योगिक सहयोग और उद्योग-से-उद्योग संपर्क को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. वाणिज्य मंत्रालय ने Saturday को यह जानकारी दी.

वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान भारत-मिस्र संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) के सातवें सत्र, भारत-मिस्र संयुक्त व्यापार परिषद (जेबीसी) की बैठक और भारत-मिस्र बिजनेस फोरम का आयोजन किया जाएगा.

यात्रा के दौरान पीयूष गोयल मिस्र Government के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. इसके अलावा, वह प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों, अफ्रीकन एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक (एफ्रेक्सिमबैंक), इजिप्शियन जूनियर बिजनेसमैन एसोसिएशन तथा इजिप्ट-इंडिया स्टार्टअप्स फोरम के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे.

Government का मानना है कि इन बैठकों से व्यापार, निवेश, औद्योगिक सहयोग और नवाचार आधारित साझेदारी को नई गति मिलेगी.

भारत-मिस्र संयुक्त व्यापार समिति के सातवें सत्र की सह-अध्यक्षता पीयूष गोयल और मिस्र के निवेश एवं विदेशी व्यापार मंत्री डॉ. मोहम्मद फरीद सालेह काहिरा में करेंगे. इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा व्यापारिक दायरे को और व्यापक बनाने के उपायों पर चर्चा होगी.

बैठक के एजेंडे में बाजार पहुंच, गैर-शुल्क बाधाएं, व्यापारिक उपाय, कृषि एवं खाद्य उत्पाद, फार्मास्युटिकल और स्वास्थ्य सेवाएं, इंजीनियरिंग वस्तुएं, रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स, उर्वरक, वस्त्र, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), सीमा शुल्क सहयोग, सेवा क्षेत्र, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, परिवहन और लॉजिस्टिक्स जैसे विषय शामिल होंगे.

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान India और मिस्र के बीच द्विपक्षीय वस्तु व्यापार 5.04 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 64 प्रतिशत अधिक है.

वित्त वर्ष 2025-26 में India का मिस्र को निर्यात 3.87 अरब डॉलर रहा, जबकि मिस्र से आयात 2.60 अरब डॉलर दर्ज किया गया. India मुख्य रूप से मांस और पोल्ट्री उत्पाद, पेट्रोलियम उत्पाद, कार्बनिक रसायन, कपास और मशीनरी का निर्यात करता है. वहीं मिस्र से कच्चा तेल, उर्वरक, कपास और खनिज उत्पादों का आयात किया जाता है.

दोनों देश व्यापारिक समुदायों की एक-दूसरे के बाजारों में भागीदारी बढ़ाने, संस्थागत सहयोग को मजबूत करने, व्यापार संबंधी समस्याओं का समाधान करने और निवेश साझेदारी को बढ़ावा देने पर भी चर्चा करेंगे.

इसके अलावा स्वेज नहर आर्थिक क्षेत्र, औद्योगिक विकास, विनिर्माण, बुनियादी ढांचा, बंदरगाह एवं लॉजिस्टिक्स तथा क्षेत्रीय मूल्य शृंखलाओं में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है. मिस्र की स्ट्रेटेजिक ज्योग्राफिकल लोकेशन भारतीय बिजनेस को देश में अपनी मौजूदगी मजबूत करने और अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और यूरोप के मार्केट तक पहुंचने के लिए बड़े मौके देती है.

इस दौरे के दौरान, Union Minister पीयूष गोयल मिस्र के सीनियर मंत्रियों के साथ बाइलेटरल मीटिंग भी करेंगे, ताकि बाइलेटरल इकोनॉमिक और कमर्शियल रिश्तों को और मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया जा सके, खासकर व्यापार, निवेश और इंडस्ट्रियल कोऑपरेशन के क्षेत्र में.

–

डीबीपी

Share