Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

केस वापस न लेने पर तृणमूल नेता और उसके भतीजे पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

केस वापस न लेने पर तृणमूल नेता और उसके भतीजे पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

कोलकाता, 15 नवंबर . तृणमूल कांग्रेस के एक नेता और उसके भतीजे पर एक महिला पर दबाव डालने और उसे धमकाने का आरोप है, ताकि वह उनके खिलाफ दर्ज एक पुराना मामला वापस ले ले. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने पुराना मामला वापस लेने से इनकार कर दिया, तो तृणमूल नेता ने उसके घर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया.

यह मामला Sunday को तब सामने आया, जब एक महिला ने नदिया जिले के कृष्णानगर Police स्टेशन में स्थानीय तृणमूल नेता बुद्धदेव कानू और उसके भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

Police के अनुसार, ‘पीड़िता’ ने कृष्णानगर के कोतवाली Police स्टेशन में कानू और उसके भतीजे के खिलाफ लिखित शिकायत दी है.

महिला के बयान के मुताबिक, 2017 में कानू ने उसके परिवार की परेशानियों का फायदा उठाते हुए उसे नौकरी दिलाने का वादा करके सात लाख रुपये ले लिए. इसके बाद महिला का यौन उत्पीड़न किया.

शिकायतकर्ता ने बताया कि बार-बार मिल रही धमकियों के बावजूद उसने Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. यह मामला अभी भी लंबित है. महिला का आरोप है कि हाल ही में कानू उस पर पुराना केस वापस लेने के लिए दबाव डाल रहा है.

आरोप है कि महिला ने उसके ‘डर’ से अपना घर बदल लिया लेकिन कानू ने उसका नया घर ढूंढ लिया, जहां उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि उसे धमकी दी गई थी कि अगर उसने मुंह खोला तो उसे जान से मार दिया जाएगा. उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसे लोहे की रॉड से पीटा गया.

आरोपी कानू, कृष्णानगर में तृणमूल कांग्रेस का पूर्व सचिव रह चुका है. आरोप है कि उसने 2017 में कृष्णानगर पालिका में नौकरी दिलाने का वादा किया था.

‘पीड़िता’ का दावा है कि आरोपी का भतीजा एक सिविक वॉलंटियर है. जब उसने Police थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, तो उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि हाल ही में उसे जान से मारने की कोशिश की गई थी.

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. कृष्णानगर Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. जांच चल रही है.” हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

–

ओपी/पीएम

Share