Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

तमिलनाडु : एनटीके प्रमुख ने मदुरै पुलिस स्टेशन में ड्राइवर की मौत की न्यायिक जांच की मांग की

तमिलनाडु : एनटीके प्रमुख ने मदुरै Police स्टेशन में ड्राइवर की मौत की न्यायिक जांच की मांग की

चेन्नई, 15 नवंबर . ‘नाम तमिलर काची’ (एनटीके) के मुख्य समन्वयक सीमन ने तमिलनाडु के मदुरै जिले में सेक्कानुरानी Police स्टेशन में ट्रक ड्राइवर बालकृष्णन की रहस्यमय मौत की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है. उन्होंने Political हस्तक्षेप से मुक्त एक न्यायिक जांच कराए जाने का आग्रह किया है.

एक्स पर एक पोस्ट में सीमन ने कहा कि थेनी जिले के निवासी बालकृष्णन को पूछताछ के लिए Police स्टेशन लाया गया था, जिनकी मौत चौंकाने वाली और दुखद है.

उन्होंने कहा कि पूछताछ के लिए Police स्टेशन जाने वाले व्यक्ति को सुरक्षित घर वापस लौटने का मौका मिलना चाहिए.

सीमन के अनुसार, बालकृष्णन को उस वाहन से जुड़ी आग की घटना के सिलसिले में बुलाया गया था, जिसे वह चलाते थे.

सीमन ने Police के इस दावे पर सवाल उठाया कि ड्राइवर स्टेशन के शौचालय में फंदे से लटका मिला था. उन्होंने कहा कि हालात कई ऐसे सवाल खड़े करते हैं, जिनका कोई जवाब नहीं है. उन्होंने पूछा कि बालकृष्णन को रात भर स्टेशन पर क्यों रखा गया, Police की निगरानी में रहने वाला कोई व्यक्ति Police परिसर के अंदर कैसे मर सकता है और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में कौन विफल रहा?

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु Government को इन सवालों के जवाब देने चाहिए. Police स्टेशनों को जनता की शिकायतों का समाधान करना चाहिए और लोगों की जान बचानी चाहिए. सीमन ने सवाल किया कि जो Police बल अपने ही परिसर में मौजूद लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकता, वह कानून-व्यवस्था कैसे बनाए रख सकता है?

Chief Minister विजय की आलोचना करते हुए सीमन ने उस समय का जिक्र किया, जब पिछली डीएमके Government के दौरान तिरुप्पुवनम निवासी अजीत कुमार की मौत हुई थी. उन्होंने बताया कि तब विजय ने कहा था कि पीड़ित परिवार को Government से माफी नहीं, बल्कि न्याय चाहिए.

सीमन ने कहा कि Chief Minister को अब अपने प्रशासन के तहत उस मांग पर कायम रहना चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि बालकृष्णन के परिवार को किस तरह का न्याय मिलेगा. विपक्ष में रहते हुए उठाए गए सवालों को सत्ता में आने के बाद भुलाया नहीं जा सकता.

उन्होंने चेतावनी दी कि कथित तौर पर जिम्मेदार Policeकर्मियों को बर्खास्त कर देने से Government की जिम्मेदारियां पूरी नहीं हो जातीं. जवाबदेही के लिए एक विश्वसनीय जांच जरूरी है, जिससे मौत के हालात स्पष्ट हो सकें और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को सजा मिल सके.

एनटीके नेता ने मांग की कि Police थाने के सभी निगरानी रिकॉर्ड (सर्विलांस रिकॉर्ड) पूरी तरह से सुरक्षित रखे जाएं. उन्होंने कहा कि एक न्यायिक जांच के जरिए बालकृष्णन की मौत से जुड़े हर संदेह का समाधान किया जाना चाहिए और उनके परिवार के सामने सच्चाई लाई जानी चाहिए.

उन्होंने राज्य Government से शोक संतप्त परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता देने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा कि परिवार के किसी योग्य सदस्य को Governmentी नौकरी दी जानी चाहिए. साथ ही, उन्होंने कहा कि राहत उपायों के साथ-साथ न्याय और जवाबदेही भी सुनिश्चित होनी चाहिए.

–

ओपी/एएस

Share