Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जनजातीय गौरव दिवस पर नितिन नवीन ने दी शुभकामनाएं, बिरसा मुंडा के संघर्ष को किया नमन

जनजातीय गौरव दिवस पर नितिन नवीन ने दी शुभकामनाएं, बिरसा मुंडा के संघर्ष को किया नमन

Patna, 15 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Sunday को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिहार, Jharkhand सहित देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया, जिसके बाद पूरे देश में जनजातीय समाज के गौरव और योगदान को सम्मान देने के लिए यह दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है.

Patna में मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन बिहारवासियों, Jharkhandवासियों और जनजातीय समुदाय के सभी लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है. उन्होंने सभी देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं.

छठ महापर्व की चर्चा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि बिहार की संस्कृति और परंपरा को आज पूरे देश और दुनिया में सम्मान के साथ स्वीकार किया जा रहा है. अनुशासन, शुद्धता और पवित्रता का यह पर्व बिहार की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित कर रहा है.

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि पुरानी पीढ़ियों ने जिन परंपराओं को संभालकर रखा, नई पीढ़ी भी पूरी श्रद्धा के साथ उन्हें आगे बढ़ा रही है. यह परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ रही है. उन्होंने सभी छठव्रतियों को प्रणाम और नमन करते हुए कहा कि हम सबको उनका आशीर्वाद मिले, ताकि देश और दुनिया में आगे बढ़ सकें.

नितिन नवीन ने Prime Minister मोदी के उस कथन का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि बिहार के लोग उगते सूर्य के साथ-साथ डूबते सूर्य को भी नमन करते हैं. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने बिहारियों के स्वभाव का उल्लेख करते हुए यह भाव व्यक्त किया था कि जो डूबता है, उसका उदय भी अवश्य होता है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister की यह बात बिहार की सोच और जीवन दर्शन को दर्शाती है. बिहार भी इसी भावना के साथ विकास के रथ पर आगे बढ़ रहा है और अपने वैभव तथा गौरवशाली इतिहास को फिर से स्थापित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है.

–

एमएनपी/एसके

Share