Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

छठ पूजा से लेकर धार्मिक आयोजनों तक बंगाल में बदले हालात : मनजिंदर सिरसा

छठ पूजा से लेकर धार्मिक आयोजनों तक बंगाल में बदले हालात : मनजिंदर सिरसा

कोलकाता, 15 नवंबर . दिल्ली Government के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने Sunday को पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली Government पर तंज कसते हुए कहा कि वह “बांग्लादेश Government की तरह” काम करती थी.

दिल्ली Government के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने से बात करते हुए कहा, “ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली Government बांग्लादेश की Government जैसी थी. इसमें तुष्टीकरण, परिवारवाद और लूट-खसोट थी. एक परिवार ने बंगाल को दोनों हाथों से लूटा, इसीलिए यहां की जनता ने बदलाव किया. अब बंगाल में भाजपा Government लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है.”

उन्होंने जोर देकर कहा, “जो लोग जबरन वसूली में शामिल थे, उन्हें जेल भेजा जा रहा है और किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि बंगाल के लोगों का सम्मान वापस लौटा है. लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगी है.”

उन्होंने कहा, “आज हर कोई अपने धार्मिक त्योहारों को खुलकर मना सकता है. अभी यहां बहुत से लोग, माताएं और बहनें छठ पूजा मना रही हैं जबकि पिछली ममता Government के शासन में ऐसा करना एक अपराध बन गया था.”

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई देता हूं. दिल्ली Government की ओर से और दिल्ली के एक मंत्री के रूप में मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बंगाल में हमेशा सिख समुदाय का साथ दिया है और उनके हक के लिए लगातार संघर्ष किया है. मुझे खुशी है कि चुनाव जीतने के बाद भी उन्होंने गुरुद्वारे में अपना सिर झुकाया. आज गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर वे नगर कीर्तन में नतमस्तक होने आए हैं. मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं और बधाई देता हूं. भाजपा Government के रहते बंगाल हमेशा और अधिक तरक्की करेगा; यहां के लोग जितने सुंदर हैं, अब बंगाल भी उतना ही सुंदर हो जाएगा.”

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कोलकाता में Sunday को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सम्मानित सदस्यों एवं सिख संगत के प्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात और सार्थक संवाद हुआ. मंत्री अग्निमित्रा पॉल के स्नेहपूर्ण स्वागत एवं सत्कार के लिए हृदय से आभार. इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए गए. वाहेगुरु से सभी पर अपनी अपार मेहर बनाए रखने की अरदास करता हूं.”

–

एसएके/पीएम

Share