Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,व्यापार,राष्ट्रीय

पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला

पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला

New Delhi, 15 नवंबर . नीति आयोग Tuesday को पांच राष्ट्रीय कार्यशालाओं की एक श्रृंखला शुरू करेगा. इसका उद्देश्य Prime Minister Narendra Modi के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्षों के नेतृत्व से सीख लेना है. यह जानकारी Sunday को जारी आधिकरिक बयान में दी गई.

बयान के अनुसार, इस श्रृंखला के तहत पीएम मोदी के सार्वजनिक नेतृत्व के एक चौथाई सदी के अनुभवों का अध्ययन किया जाएगा, ताकि इससे मिली सीख देश के साझा ज्ञान का हिस्सा बन सके.

इस पहल के तहत इस यात्रा का हिस्सा रहे लोगों के अनुभवों को दर्ज किया जाएगा और उन्हें ऐसे ज्ञान में बदला जाएगा, जिससे सभी को लाभ मिल सके.

Prime Minister ने 7 अक्टूबर, 2001 को Gujarat के Chief Minister के रूप में पदभार संभाला था. इस पद पर 12 वर्षों से अधिक समय तक रहने के बाद उन्होंने मई 2014 में Prime Minister का पद संभाला और अब लगातार तीसरी बार इस पद पर कार्यरत हैं. 7 अक्टूबर, 2026 को 25 वर्ष पूरे होने के साथ यह India में किसी निर्वाचित Government के प्रमुख के रूप में सबसे लंबे निरंतर कार्यकाल का रिकॉर्ड है. इस पूरी अवधि में शासन व्यवस्था ‘प्रधान सेवक’ की अवधारणा पर आधारित रही है, जिसके तहत Government का प्रत्येक पद नागरिकों की सेवा के लिए है.

अंत्योदय ने प्रगति का पैमाना समाज के अंतिम व्यक्ति को बनाया है. जनभागीदारी ने विकास को जन आंदोलन का रूप दिया है. ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांत ने इसे एक साझा राष्ट्रीय प्रयास के रूप में और मजबूत किया है. बयान में कहा गया कि 2047 तक विकसित India का लक्ष्य इस दृष्टिकोण को दीर्घकालिक दिशा प्रदान करता है और प्रत्येक संस्थान से स्वतंत्रता की शताब्दी के करीब पहुंच रहे India के लिए योजना बनाने और काम करने का आह्वान करता है.

बयान के अनुसार, इतने बड़े पैमाने पर शासन चलाने के संबंध में India ने जो कुछ भी सीखा है, उसका बड़ा हिस्सा उन अधिकारियों, संस्थानों और नागरिकों के अनुभवों में निहित है, जिन्होंने इन फैसलों को लिया और उन्हें लागू किया. यह कार्यशाला श्रृंखला उनके प्रत्यक्ष अनुभवों को दर्ज करेगी और अकादमिक कसौटियों पर उनका विश्लेषण करेगी. इसके आधार पर सिविल सेवकों, प्रशिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, छात्रों और आम जनता के लिए केस स्टडी, शोध पत्र और शिक्षण सामग्री सहित संस्थागत अध्ययन सामग्री तैयार की जाएगी.

पांच राष्ट्रीय कार्यशालाओं में शासन से जुड़े कई विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें नवंबर 2026 में ‘मिशन के रूप में नेतृत्व’, जनवरी 2027 में ‘परिणाम देने वाली शासन व्यवस्था’, अप्रैल 2027 में ‘समावेशी विकास’, जुलाई 2027 में ‘सभ्यतागत पहचान’ और सितंबर 2027 में ‘वैश्विक शक्ति के रूप में भारत’ शामिल हैं.

पहली राष्ट्रीय कार्यशाला ‘मिशन के रूप में नेतृत्व’ 17 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी स्थित India मंडपम में आयोजित की जाएगी. इसमें उन विशिष्ट फैसलों के माध्यम से नेतृत्व का अध्ययन किया जाएगा, जिनसे नेतृत्व की झलक मिलती है. साथ ही यह भी देखा जाएगा कि इन फैसलों को नागरिकों के लिए परिणामों में किस तरह बदला जाता है.

इस कार्यशाला में करीब 900 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें से 250 सीधे विचार-विमर्श में हिस्सा लेंगे. इनमें केंद्र और राज्य Governmentों के सचिवों एवं वरिष्ठ अधिकारियों तथा आकांक्षी जिलों के जिला कलेक्टरों सहित 150 Governmentी अधिकारी शामिल होंगे. इसके अलावा प्रमुख संस्थानों और विश्वविद्यालयों के 25 छात्र तथा राष्ट्रीय प्रमुख योजनाओं के 50 सामुदायिक साझेदार और लाभार्थी भी हिस्सा लेंगे.

समूह चर्चाओं का संचालन क्षमता निर्माण आयोग की ‘अमृत ज्ञान कोष’ पहल के तहत प्रशिक्षित 25 केस फैसिलिटेटर करेंगे. कार्यशाला की कार्यवाही आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम की जाएगी.

–

एबीएस

Share