Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
स्वास्थ्य/चिकित्सा,राष्ट्रीय

नवजात शिशुओं की देखभाल और जागरुकता फैलाने के लिए हर वर्ष मनाया जाता है राष्ट्रीय नवजात शिशु दिवस

नवजात शिशुओं की देखभाल और जागरुकता फैलाने के लिए हर वर्ष मनाया जाता है राष्ट्रीय नवजात शिशु दिवस

New Delhi, 14 नवंबर . देशभर में हर वर्ष 15 से 21 नवंबर तक राष्ट्रीय नवजात शिशु दिवस, देखभाल सप्ताह मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं की उचित देखभाल, उनके स्वास्थ्य और शिशु मृत्यु दर को कम करने के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है. इसकी शुरुआत वर्ष 2000 में पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी.

नवजात शिशु दिवस 15 नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलता है. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न चिकित्सा संस्थानों की ओर से नवजात शिशुओं के पोषण, स्वच्छता, समय पर टीकाकरण और मां के दूध (स्तनपान) के महत्व से जुड़ी जानकारियां दी जाती हैं.

बता दें कि राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह की शुरुआत बाल दिवस के एक दिन बाद से शुरू होती है. इससे पहले नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल को लेकर पर्याप्त जागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और बीमारियों से बचाव के बारे में शिक्षित करने की आवश्यकता के लिए हर वर्ष 7 नवंबर को ‘शिशु सुरक्षा दिवस’ मनाया जाता है. नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल और उनके स्वस्थ भविष्य को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके.

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य शिशुओं का उचित स्वास्थ्य देखभाल, सही पोषण और टीकाकरण के जरिए शिशु मृत्यु दर को कम करना है. इस दिवस की शुरुआत 1990 के दशक में यूरोपीय देशों द्वारा की गई थी, जिसके बाद से हर साल यह दिवस विश्वस्तर पर मनाया जा रहा है.

शिशु सुरक्षा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम और समारोह आयोजित कर माता-पिता के बीच इस बात को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है कि बच्चे के जन्म के साथ ही कई बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं, जो बच्चे के स्वास्थ्य और उसके सुरक्षित भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. इस दिन बच्चों को समय पर बचाव के टीके लगवाने, विटामिन ‘ए’ देने और उन्हें संतुलित पोषण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाता है.

2011 की जनगणना के अनुसार, India की कुल आबादी में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत से ज्यादा थी. वहीं, कुल जनसंख्या का 30.76 प्रतिशत हिस्सा 0 से 14 वर्ष के बच्चों का था.

–

एसडी/पीएम

Share