Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

रणबीर कपूर की डायलॉग डिलीवरी पर गजेंद्र चौहान ने की टिप्पणी, बोले- फर्क साफ नजर आएगा

रणबीर कपूर की डायलॉग डिलीवरी पर गजेंद्र चौहान ने की टिप्पणी, बोले फर्क साफ नजर आएगा

रणबीर कपूर की डायलॉग डिलीवरी पर गजेंद्र चौहान ने की टिप्पणी, बोले- फर्क साफ नजर आएगा

Mumbai , 14 नवंबर . Actor और एफटीआईआई के पूर्व चेयरमैन गजेंद्र चौहान ने फिल्म ‘रामायण’ पर अपने विचार शेयर किए हैं. उन्होंने रणबीर कपूर की डायलॉग डिलीवरी और अरुण गोविल के भगवान राम के मशहूर रोल की तुलना की.

गजेंद्र चौहान ने के साथ बातचीत में अरुण गोविल के काम की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने डायलॉग इतने शानदार तरीके से बोलते थे कि ऐसा लगता था जैसे शब्द सीधे भगवान के मुंह से निकले हों, जबकि रणबीर कपूर उन्हें एक एक्टर की तरह बोलते हैं.

उन्होंने कहा, “भगवान के किरदार बहुत बड़ी-बड़ी बातें कहते हैं, जब किसी Actor के मुख से संवाद निकले, तो लगना चाहिए कि भगवान के मुख से संवाद हो रहा है. फिल्म रामायण में रणबीर कपूर एक Actor के तौर पर डायलॉग बोल रहे हैं. जब अरुण गोविल जी ने प्रभु श्री राम का किरदार निभाया था, तो वह भव्यता के साथ बोलते थे और उन्हें सुनकर लगता था कि भगवान के मुख से शब्द निकल रहे हैं, तो यह फर्क आपको नजर आएगा.”

Actor का कहना है कि जब किसी Actor की इंडस्ट्री में उसके काम को लेकर पहले से ही छवि बनी हो, तो उसे इस तरह के किरदार नहीं देने चाहिए. उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी कहा है और अब फिर से कहता हूं कि अगर पहले से किसी की दूसरी छवि बनी हुई है, तो उससे आध्यात्मिक किरदार नहीं करवाना चाहिए. क्योंकि उस व्यक्ति की पहले से ही एक छवि बनी हुई है, जिससे दर्शक जल्दी कनेक्ट नहीं कर पाते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “यह मैं फिर से कह रहा हूं कि अरुण गोविल जी ने काफी साल पहले प्रभु श्री राम का रोल निभाया था और आज भी वह लोगों के लिए भगवान श्री राम हैं. रणबीर कपूर बस इस फिल्म तक श्रीराम रहेंगे, फिर जब वह अगली फिल्म करेंगे, तो उस किरदार में चले जाएंगे और उस किरदार के नाम से जाने जाएंगे. क्योंकि वे पहले से ही एक स्टार हैं, उनकी वही छवि बनी हुई है.”

–

एनएस/एएस

Share