Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी : कियारा आडवाणी

प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी : कियारा आडवाणी

Mumbai , 14 नवंबर . Actress कियारा आडवाणी ने अपने गर्भावस्था के अनुभव के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि शुरुआती कुछ मुश्किल महीनों में उन्हें अपने जीवन की अन्य महिलाओं से किस तरह का सपोर्ट और समझ मिली.

कियार एक बच्चे की मां हैं. उन्होंने फिल्म निर्माता करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अपनी गर्भावस्था के सफर के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया कि शुरुआती महीने काफी चुनौतीपूर्ण थे, क्योंकि उन्हें जी मिचलाने और हार्मोनल बदलावों का सामना करना पड़ा था.

शो के दौरान कियारा ने कहा था, “शुरुआती तीन महीने बहुत कठिन थे. आपको जी मिचलाने की समस्या और कई तरह के हार्मोनल बदलावों से गुजरना पड़ता है.”

यह याद करते हुए कि कैसे उन्होंने और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने शुरुआत में किसी को भी गर्भावस्था के बारे में न बताने का फैसला किया था, कियारा ने बताया कि जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपने आस-पास की महिलाओं के सहारे की जरूरत है.

उन्होंने बताया, “उस समय हमने सोचा था कि हम किसी को नहीं बताएंगे. लेकिन फिर मैंने कहा, ‘नहीं सिड, मुझे अपनी मां से बात करनी है, मुझे अपनी सास की जरूरत है. मुझे महिलाओं की जरूरत है. मुझे अपने जीवन में ऐसी महिलाओं की जरूरत है जो मुझे समझ सकें.’”

Actress ने कहा कि महिलाओं के बीच साझा किए गए ऐसे अनुभवों ने उन्हें इस नाजुक दौर में काफी सुकून दिया.

उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि कभी-कभी मैं अपनी सहेलियों के साथ बैठकर रोती थी और वे बस मुझे वैसे ही रहने देती थीं (बिना कुछ कहे मुझे सहारा देती थीं). और फिर, जिंदगी खूबसूरत हो जाती है.”

कियारा 7 अक्टूबर को social media पर एक पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा भी कर चुकी हैं. अपनी बेटी साराया के छोटे से हाथ की एक तस्वीर साझा करते हुए, जिसमें उसने बच्चों के मोजे पकड़े हुए हैं, उन्होंने लिखा, “हमें एक बार फिर सबसे बड़ा उपहार मिला है. हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है.”

–

पीआईएम/एएस

Share