22 किलो वजन घटाकर बदले-बदले नजर आए एम. एम. कीरावानी, देखकर हैरान रह गए अनुपम खेर

Mumbai , 13 नवंबर . Actor अनुपम खेर ने हाल ही में हैदराबाद में ऑस्कर विनिंग कंपोजर एम. एम. कीरावानी से मुलाकात की. Actor ने बताया कि कंपोजर ने 22 किलो वजन कम कर लिया है, जिसे देखकर वह खुद हैरान रह गए.
Actor ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कंपोजर को लेकर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने एम. एम. कीरावानी के डेडिकेशन और फोकस की तारीफ करते हुए बताया कि इस ट्रांसफॉर्मेशन के बाद म्यूजिक डायरेक्टर पहले से ज्यादा खुश और कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं.
Actor ने लिखा, “मिस्टर कीरावानी, मेरे सबसे प्यारे दोस्त, ऑस्कर विनिंग म्यूजिक डायरेक्टर एम. एम. कीरावानी सर ने कमाल करते हुए 22 किलो वजन कम किया है और उनका डेडिकेशन सच में इंस्पायर करने वाला है. हैदराबाद ट्रिप के दौरान उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. उनके अंदर फ्रेश एनर्जी और दुनिया को जीतने का साहस था. उनकी चाल में एक प्यारा सा जोश था और उन्हें इतना खुश और कॉन्फिडेंट देखकर मुझे बहुत गर्व हुआ.”
उन्होंने आगे लिखा, “कीरावानी सर, आप म्यूजिक के जीनियस हैं और अब आपने हमें दिखा दिया है कि फोकस और डेडिकेशन से क्या-क्या मुमकिन है. मेरे दोस्त, आपके इस इंस्पायरिंग नए चैप्टर के लिए शुभकामनाएं. आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. जय हो.”
Actor अनुपम खेर इन दिनों नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में जटायु के किरदार को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म में जटायु का रूप वीएफएक्स के जरिए तैयार किया गया है और इस शानदार किरदार को अनुपम खेर ने अपने वॉइस-ओवर और भावनात्मक अंदाज से जीवंत किया है.
जब रावण माता सीता का अपहरण करके लंका ले जा रहा था, तब जटायु ने माता सीता को बचाने के लिए रावण के साथ भयंकर युद्ध किया था. हालांकि, युद्ध में घायल होने के कारण वे सीता को बचा नहीं पाते, लेकिन उन्होंने ही भगवान राम को सीता के अपहरण और रावण की दिशा के बारे में जानकारी दी थी. राजा दशरथ के पुराने मित्र के रूप में जटायु का यह बलिदान फिल्म के सबसे भावुक दृश्यों में शामिल है.
फिल्म ‘रामायण’ के रिलीज होने के बाद जटायु के किरदार की जमकर सराहना हो रही है.
–
एनएस/एबीएम


