Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अखिलेश यादव को भाजपा की नहीं, अपने गठबंधन की चिंता करनी चाहिए: दयाशंकर मिश्र

अखिलेश यादव को भाजपा की नहीं, अपने गठबंधन की चिंता करनी चाहिए: दयाशंकर मिश्र

वाराणसी, 13 नवंबर . उत्तर प्रदेश Government के मंत्री दयाशंकर मिश्र ने Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गठबंधन संबंधी बयान, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की आरएसएस पर टिप्पणी और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के दावों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को भाजपा के वोटों की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी और गठबंधन की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए. वहीं, Samajwadi Party के नेता आजम खान को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें अपने कथित गलत कार्यों की सजा मिल रही है.

अखिलेश यादव के इस बयान पर कि चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के बीच गठबंधन होने से भाजपा को नुकसान हो सकता है, पर दयाशंकर मिश्र ने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी चिंता करनी चाहिए, क्योंकि नुकसान उनका हो रहा है. अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पहले ओवैसी को भाजपा की बी टीम कहती थीं, लेकिन अब वही ओवैसी के गठबंधन से भाजपा के वोट घटने की आशंका जता रहे हैं. चुनाव सामने है और उसका परिणाम ही बताएगा कि किसके वोट कम हुए हैं. आजकल अखिलेश यादव Samajwadi Party की कम और भाजपा की ज्यादा चिंता कर रहे हैं. चुनाव के समय गठबंधन बनते और बिगड़ते रहते हैं. अखिलेश यादव ने भी कई गठबंधन किए हैं, लेकिन उनके गठबंधन ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए.

दयाशंकर मिश्र ने दावा किया कि उनके गठबंधन चुनाव परिणाम आने के बाद ही टूटने लगते हैं और सहयोगी दलों के नेता अलग-अलग रास्ते पर चले जाते हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को दूसरे दलों के गठबंधन की चिंता करने के बजाय अपने गठबंधन को संभालने पर ध्यान देना चाहिए. किस गठबंधन का चुनाव पर कितना असर होगा, इसका फैसला जनता करेगी.

सोनिया गांधी की किताब को लेकर प्रियंका गांधी की ओर से आरएसएस और भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर भी दयाशंकर मिश्र ने प्रतिक्रिया दी. प्रियंका गांधी ने कहा था कि उनकी मां का वर्षों से अपमान किया जाता रहा है और अब उन्हें अपनी बात रखने का अधिकार भी नहीं दिया जा रहा. इस पर मंत्री ने कहा कि आरएसएस का विरोध कांग्रेस और उसकी राजनीति का हिस्सा रहा है. कांग्रेस ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम किया.

आपातकाल का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि उस दौरान जनसंघ के लोगों को जेल में डाला गया था. कांग्रेस को अपने दल और अपनी राजनीति की चिंता करनी चाहिए. सोनिया गांधी की पुस्तक के उद्देश्य पर उन्होंने कहा कि इसे लिखवाने के पीछे क्या मकसद है, यह उनकी मां ही जानती हैं. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि पुस्तक को लेकर समाज के कुछ वर्गों में नाराजगी है और उसकी प्रतियां जलाई जा रही हैं.

2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के दावों पर पलटवार करते हुए दयाशंकर मिश्र ने कहा कि कांग्रेस लगातार जीतने का दावा करती रही है. उन्होंने कहा कि पिछले बारह वर्षों के Political सफर को देखें तो कांग्रेस 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावों में भी जीत का दावा कर रही थी. इसके बावजूद पार्टी को लगातार चुनावी हार का सामना करना पड़ा है. उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी कई चुनाव हार चुकी है और कई राज्यों में अपनी Government गंवा चुकी है. मंत्री ने दावा किया कि अब कांग्रेस के पास कुछ ही राज्य बचे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने पर ईवीएम, चुनाव प्रक्रिया या निर्वाचन आयोग पर सवाल नहीं उठाती, लेकिन हारने के बाद हार का ठीकरा निर्वाचन आयोग पर फोड़ती है.

मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी हार के कारणों पर आत्ममंथन नहीं करती और अपनी कार्यशैली, नेताओं की भाषा तथा पार्टी के कामकाज की समीक्षा करने के बजाय दूसरों पर आरोप लगाती है. उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के बयानों को गंभीरता से नहीं लेती और चुनाव नजदीक आने के साथ पार्टी की भाषा में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है.

ईडी की हिरासत के दौरान आजम खान के उस बयान पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका एकमात्र अपराध बच्चों को पढ़ाना और शिक्षा का मंदिर बनाना है. दयाशंकर मिश्र ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि शिक्षा का मंदिर कब्जाई गई जमीन पर बनाना अपराध है. उन्होंने कहा कि यदि किसी शैक्षणिक संस्थान का निर्माण गलत तरीके से हासिल की गई जमीन या अनुचित धन से किया गया है, तो उस पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

उन्होंने कहा कि शिक्षा का प्रसार करना गलत नहीं है, लेकिन संस्था किस जमीन पर और किस धन से बनाई गई, यह भी महत्वपूर्ण है. इस मामले में अदालत ने संज्ञान लिया और संबंधित कार्रवाई न्यायालय के माध्यम से हुई है. ईडी भी अपना काम कर रही है.

–

पीएसके

Share