छठ पूजा: खरना के पावन अवसर पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दी शुभकामनाएं

Patna, 14 नवंबर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आस्था के महापर्व छठपूजा के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि भगवान की उर्जा हम सभी को अपने कामों में शक्ति प्रदान करें.
से बातचीत में भाजपा चीफ नितिन नवीन ने कहा कि सभी देशवासियों और बिहार के लोगों को महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं. आज इसका दूसरा दिन, ‘खरना’ है. आज छठ व्रतियों के माध्यम से सभी को प्रसाद के रूप में खीर बांटी जाती है. हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा यह पर्व हम सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए. भगवान की उर्जा हम सभी को अपने कामों में शक्ति प्रदान करेगी.
social media पोस्ट में नितिन नवीन ने कहा कि दिनभर के उपवास के बाद संध्या में प्रसाद ग्रहण कर व्रती 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं. मिट्टी के चूल्हे पर तैयार यह प्रसाद सादगी, पवित्रता और अटूट आस्था का प्रतीक है. छठी मैया की कृपा से सभी व्रतियों का तप सफल हो.
बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि पवित्रता, तप और अटूट आस्था के साथ लोकआस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन खरना की शुभकामनाएं. इस पावन अवसर पर भगवान सूर्य देव एवं छठी मैया से प्रार्थना है कि सभी व्रतियों को व्रत के निर्वहन हेतु शक्ति प्रदान करें तथा समस्त परिवारों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनाए रखें.
Union Minister गिरिराज सिंह ने लिखा कि गुड़ की मीठी खीर और श्रद्धा-भक्ति के साथ आज लोक आस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन ‘खरना’ मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों एवं छठ व्रतियों को शुभकामनाएं. छठी मईया सबकी मनोकामनाएं पूरी करें.
जदयू सांसद संजय झा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लोकआस्था के महापर्व छठ के दूसरे अनुष्ठान ‘खरना’ की शुभकामनाएं. तप, त्याग, पवित्रता और अटूट आस्था का प्रतीक खरना, छठ व्रत की सबसे महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है. इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास के बाद प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं. छठी मईया और भगवान सूर्यदेव से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं. सभी छठ व्रतियों को खरना की शुभकामनाएं. जय छठी मईया.
–
डीकेएम/पीएम


