Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

दिवाली पर मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 4 साल के सबसे उच्चतम स्तर 3,683 पर पहुंचा: रिपोर्ट

दिवाली पर Mumbai  में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 4 साल के सबसे उच्चतम स्तर 3,683 पर पहुंचा: रिपोर्ट

New Delhi, 13 नवंबर . Friday को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, Mumbai में इस साल दिवाली के 11 दिनों के दौरान कुल 3,683 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए, जो पिछले साल की समान अवधि में दर्ज 3,668 रजिस्ट्रेशन से 0.4 प्रतिशत अधिक है.

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान संपत्ति रजिस्ट्रेशन से Government को मिलने वाला राजस्व भी तेजी से बढ़ा है और यह सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 384 करोड़ रुपए पहुंच गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और इससे होने वाला राजस्व, दोनों ने पिछले चार वर्षों में दिवाली की समान अवधि के दौरान अपना उच्चतम स्तर दर्ज किया है. इससे संकेत मिलता है कि त्योहारी मौसम के बावजूद Mumbai के आवासीय बाजार में घर खरीदने वालों की गतिविधियां बनी हुई हैं.

Mumbai के रियल एस्टेट बाजार में अक्टूबर से ही स्थिर गतिविधि देखने को मिल रही है. अक्टूबर 2026 में शहर में कुल 12,690 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 9 प्रतिशत अधिक हैं.

जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच Mumbai में कुल 1,32,040 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है. खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी पहले से ही मजबूत आधार के बावजूद दर्ज की गई है.

नाइट फ्रैंक के मुताबिक, लगातार बढ़ रहे प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से पता चलता है कि Mumbai में आवासीय संपत्तियों की मांग अब भी स्थिर बनी हुई है. त्योहारी सीजन के दौरान भी घर खरीदने वालों की गतिविधियों में खास कमी नहीं आई है.

नाइट फ्रैंक इंडिया के इंटरनेशनल पार्टनर, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि त्योहारी मौसम के दौरान Mumbai के आवासीय बाजार में गतिविधियां स्थिर बनी हुई हैं. दिवाली के समय में रजिस्ट्रेशन में मामूली बढ़ोतरी से पता चलता है कि लेनदेन की संख्या व्यापक रूप से स्थिर रही है. वहीं, राजस्व में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी इस बात का संकेत देती है कि इस दौरान अधिक मूल्य वाली संपत्तियों के लेनदेन हुए हैं.

बैजल ने आगे कहा कि 2026 के पहले 10 महीनों में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में लगातार बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि घर खरीदने वालों की रुचि अभी भी मजबूत है. Mumbai के आवासीय बाजार का यह प्रदर्शन मांग की मजबूती को दिखाता है और यह भी बताता है कि साल के महत्वपूर्ण समय में बाजार अपनी गति बनाए रखने में सक्षम है.

रिपोर्ट में कहा गया कि Mumbai में श्राद्ध 2026 के दौरान 3,419 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए. आमतौर पर इस अवधि को संपत्ति खरीदने के लिए शुभ नहीं माना जाता है. इसके बाद नवरात्रि के दौरान 4,680 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए.

रिपोर्ट के अनुसार, श्राद्ध और नवरात्रि दोनों अवधियों में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की गतिविधियां सक्रिय रहीं. इससे संकेत मिलता है कि दिवाली से पहले भी Mumbai में घर खरीदने वालों की गतिविधियां लगातार जारी थीं और आवासीय बाजार में मांग मजबूत बनी हुई है.

–

डीबीपी

Share