Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

आउटेज पर माइक्रोसॉफ्ट, सुधार के बाद भी उम्मीद के मुताबिक नहीं काम कर रहा सिस्टम

आउटेज पर माइक्रोसॉफ्ट, सुधार के बाद भी उम्मीद के मुताबिक नहीं काम कर रहा सिस्टम

New Delhi, 13 नवंबर . अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने Friday को आउटेज पर बयान जारी कर कहा कि कमियों में सुधरा करने के बाद भी सिस्टम उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहा है.

वैश्विक स्तर पर माइक्रोसॉफ्ट 365 की सेवाएं बंद होने से करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’पर एक बयान में, कंपनी ने कहा कि उसने सर्विस में सुधार के लिए किए गए बदलावों की स्थिति की निगरानी की है. हालांकि, ये बदलाव उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं.

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, “हम ऐसे वैकल्पिक तरीकों की पहचान कर रहे हैं, जिन्हें लागू करके लगातार बने हुए ट्रैफिक असंतुलन के बीच क्षमता बढ़ाई जा सके.”

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, यूजर्स कई माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवाओं से कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं. इससे एक्सचेंज ऑनलाइन और ईमेल सेवाओं से जुड़े फीचर्स प्रभावित हुए हैं.

कंपनी का कहना है कि एक्सचेंज ऑनलाइन के यूजर्स आउटलुक ऑन द वेब, आउटलुक डेस्कटॉप, एक्सचेंज एक्टिवसिंक या आरईएसटी-आधारित कनेक्शन का उपयोग करके अपने मेलबॉक्स तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. साथ ही, ईमेल डिलीवरी में भी देरी हो सकती है.

इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट 365 एडमिन सेंटर के पेज लोड नहीं हो रहे हैं और माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप्स के यूजर्स हाल ही में इस्तेमाल की गई फाइलों को नहीं देख पा रहे हैं.

इसी तरह, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट 365 के यूजर्स कोपायलट चैट को लोड नहीं कर पा रहे हैं या उन्हें कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. साथ ही, कोपायलट ईमेल, कैलेंडर और फाइलों जैसे वर्क डेटा तक भी नहीं पहुंच पा रहा है.

कंपनी ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के मुख्य फीचर्स जैसे कॉल में शामिल होना, मीटिंग, ग्रुप चैट और चैनल मैसेज पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है.

हालांकि, कैलेंडर से जुड़ी समस्याएं, लाइव या वर्चुअल इवेंट बनाना, कोपायलट के रिस्पॉन्स और कॉन्टैक्ट सिंकिंग प्रभावित हुए हैं.

अन्य प्रभावित सेवाओं में माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर फॉर ऑफिस 365 और डिफेंडर एक्सडीआर, माइक्रोसॉफ्ट फैब्रिक, माइक्रोसॉफ्ट ग्राफ, माइक्रोसॉफ्ट इनट्यून, माइक्रोसॉफ्ट प्लानर, माइक्रोसॉफ्ट प्यूव्यू, माइक्रोसॉफ्ट टू डू, पावर बीआई, शेयरपॉइंट ऑनलाइन, यूनिवर्सल प्रिंट और विंडोज 365 शामिल हैं.

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने स्टेटस अपडेट में कहा, “ट्रैफिक मैनेजमेंट में लगातार आ रही असंतुलन की समस्याओं की जांच के तहत, हम ट्रैफिक फ्लो और प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि रूटिंग को बेहतर बनाने के तरीके खोजे जा सकें. इसमें सर्विस फेल होने के कारणों की जांच करना भी शामिल है, ताकि हम सिस्टम की स्थिरता को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठा सकें.”

–

एबीएस

Share