Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

भारत और इटली वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग करेंगे मजबूत

India और इटली वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग करेंगे मजबूत

New Delhi, 13 नवंबर . India और इटली मिलकर वैज्ञानिक सहयोग के जरिए संबंधों को मजबूत बनाने, आपसी समझ को बढ़ावा देने और सतत आर्थिक एवं सामाजिक विकास में योगदान देंगे. यह जानकारी Friday को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई.

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह और इटली गणराज्य की विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान मंत्री अन्ना मारिया बर्निनी ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) के कार्यान्वयन को लेकर करीबी संवाद बनाए रखने और दोनों देशों के वैज्ञानिक एवं नवाचार तंत्र के बीच व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई. इसका उद्देश्य दोनों देशों को ठोस और दीर्घकालिक लाभ पहुंचाना है.

दोनों नेताओं ने इटली और India के बीच लंबे समय से चले आ रहे और फलदायी वैज्ञानिक एवं तकनीकी संबंधों को जिक्र किया. ये संबंध विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को लेकर दोनों देशों की Governmentों के बीच 28 नवंबर, 2003 को New Delhi में हस्ताक्षरित समझौते पर आधारित हैं.

मंत्रियों ने वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए 11 अप्रैल, 2025 को New Delhi में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का स्वागत किया.

दोनों नेताओं ने इस साझा ढांचे को ठोस संयुक्त पहलों में बदलने के लिए जारी प्रयासों का भी स्वागत किया.

विशेष रूप से, उन्होंने समझौता ज्ञापन के तहत सहयोग गतिविधियों के कार्यान्वयन और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार इटली-India संयुक्त समिति की भूमिका को स्वीकार किया. यह समिति वर्ष 2003 के द्विपक्षीय समझौते के अनुरूप भी काम कर रही है.

उन्होंने 2027 में अनुसंधान प्रस्तावों के लिए संयुक्त आह्वान शुरू करने की दिशा में समिति के जारी प्रयासों को रेखांकित किया. इसका उद्देश्य भारतीय और इतालवी भागीदारों के बीच सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देना, एक-दूसरे की पूरक वैज्ञानिक विशेषज्ञता को जोड़ना और दीर्घकालिक संस्थागत साझेदारी को समर्थन देना है.

दोनों पक्षों ने संवाद के तहत आयोजित विशेष सत्र का भी स्वागत किया. इसमें दोनों देशों के अनुसंधान और नवाचार तंत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और साझा वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान करने के साथ सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की.

–

एबीएस

Share