जवाहर सर्किल पर मॉर्निंग वॉक के पुराने साथियों से मिले सीएम भजनलाल शर्मा, चाय-जूस के साथ साझा की पुरानी यादें

jaipur, 14 नवंबर . Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा और उपChief Minister प्रेमचंद बैरवा ने Saturday सुबह जवाहर सर्किल पर अपने मॉर्निंग वॉक के पुराने साथियों से मुलाकात की. दीपावली के बाद पुराने मित्रों के बीच पहुंचे Chief Minister ने उनके साथ चाय और जूस पीते हुए पुरानी यादें ताजा कीं और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि जवाहर सर्किल से उनका पुराना जुड़ाव रहा है. पहले वे नियमित रूप से यहां मॉर्निंग वॉक के लिए आया करते थे.
Chief Minister भजनलाल शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेशवासियों से सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि जन उपयोग के स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए. Prime Minister Narendra Modi के स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है. यदि कहीं आसपास गंदगी दिखाई देती है तो प्रशासन को इसकी सूचना देकर सफाई करवाने में सहयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि Rajasthan ऐसा प्रदेश बने, जहां किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
Rajasthan में पंचायत राज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान जारी है. प्रदेश के 25 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए मतदान हो रहा है. इस संबंध में Chief Minister ने कहा कि Government ने ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. पहले निकाय चुनाव संपन्न कराए गए और अब पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं.
Chief Minister भजनलाल ने कहा कि 15 दिसंबर को Rajasthan Government के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं. इस अवसर पर Government अपने तीन साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेगी. साथ ही आने वाले समय में प्रदेश के विकास के लिए तैयार किए गए विजन की जानकारी भी साझा करेगी. उन्होंने कहा कि Government ने संकल्प पत्र में किए गए वादों को धरातल पर उतारने का काम किया है.
उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, पशुपालक, माताएं-बहनें और युवा Government की प्राथमिकता में हैं. युवाओं को रोजगार के लगातार अवसर उपलब्ध कराने के लिए Government काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अब तक 410 से अधिक भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं और इनमें एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है.
उन्होंने कहा कि Rajasthan के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. जरूरत उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर और मंच उपलब्ध कराने की है. गांवों से निकलकर आने वाली प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि वे अपनी योग्यता के दम पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें.
–
एसएके/पीएम


