Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यमुना में मरी मछलियां डालकर वीडियो बनाए, कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है : मनजिंदर सिंह सिरसा

यमुना में मरी मछलियां डालकर वीडियो बनाए, कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है : मनजिंदर सिंह सिरसा

New Delhi, 13 नवंबर . दिल्ली Government में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करके अरविंद केजरीवाल को घेरा है.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, “राजनीति में इतना भी गिरा जा सकता है, ये कोई कल्पना नहीं कर सकता, जो केजरीवाल और उनके साथियों ने परसों किया है. भाजपा की रेखा गुप्ता Government ने यमुना को 60 प्रतिशत तक साफ करने का रिकॉर्ड कायम किया. दिल्ली के लोग social media पर इसकी वीडियो पोस्ट कर रहे थे. उनको (अरविंद केजरीवाल) इतनी पीड़ा हुई कि बाजार से मरी हुई मछलियां लेकर आए और यमुना में डालकर वीडियो बनाने लगे.”

उन्होंने कहा, “यहां पर छठ मैया की पूजा होनी है. बहनें यहां आकर अर्घ्य देंगी. उसमें ये (अरविंद केजरीवाल) मरी मछलियां डाल रहे हैं. इससे बड़ा पाप क्या हो सकता है? दिल्ली वालों को बताना चाहता हूं कि कभी यमुना जी में सफेद मछलियां दिखी थीं. ये मरी हुई मछलियां कहां से आईं. आम आदमी पार्टी पर अब धब्बे लग रहे हैं कि दिल्ली के 60 प्रतिशत कूड़े के पहाड़ हट गए, 60 प्रतिशत यमुना जी साफ हो गईं. दिल्ली में प्रदूषण घटने लगा और बीते 10 वर्षों में सबसे साफ दिन हो गए और दीपावली के बाद इतने साफ और खुले दिन हैं. उनको ये बर्दाश्त नहीं हो रहा है.”

दिल्ली के मंत्री ने कहा, “राजनीति में सीमाएं होती हैं, कोई इतना नीचे गिर जाएगा कि व्रत रखने वाली बहनों की भी चिंता नहीं है. आम आदमी पार्टी वही पार्टी है, जिसने यहां बोर्ड लगा दिए थे कि यमुना में आकर किसी ने छठ पूजा करने की कोशिश की तो First Information Report दर्ज कराई जाएगी. छठ पूजा करने वालों पर First Information Report दर्ज करा दी थी. हमारी Government ने 60 प्रतिशत यमुना जी को साफ करने का एक नया कीर्तिमान हासिल किया है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अच्छे हैं, आम आदमी पार्टी के नेता ही गंदे हैं.”

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि जब ‘आप’ नेता ऐसा पाप करें तो उनको रोको. इसमें पूर्वांचल के भाई लोग भी हैं, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए.”

–

एसडी/एबीएम

Share