Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
संस्कृति,धर्म,राष्ट्रीय

पटना : मंत्री रामकृपाल और विधायक संजीव ने छठ की दी शुभकामनाएं, सांसद रवि शंकर प्रसाद ने ‘सूप’ बांटने की परंपरा को सराहा

Patna : मंत्री रामकृपाल और विधायक संजीव ने छठ की दी शुभकामनाएं, सांसद रवि शंकर प्रसाद ने ‘सूप’ बांटने की परंपरा को सराहा

Patna, 13 नवंबर . लोक आस्था के महापर्व छठ की आज नहाय-खाय के साथ विधिवत शुरुआत हो गई है. Patna में चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन अनुष्ठान को लेकर छठ व्रतियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

Patna में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने परिवार के साथ गंगा में स्नान किया और पूजन किया. इस मौके पर मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद रविशंकर प्रसाद और विधायक संजीव चौरसिया ने छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं.

Patna में बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने से कहा, “लोक आस्था का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो गया है. इस पावन अवसर पर वर्षों से हमारे छोटे भाई एवं वैश्य समाज के बड़े नेता अजय गुप्ता के माध्यम से छठ व्रतियों के बीच सूप एवं फल वितरण का सराहनीय कार्य किया जा रहा है.”

उन्होंने कहा, “इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी सहभागिता निभाई और सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच सूप एवं फल का वितरण किया. साथ ही सभी छठ व्रतियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी. छठी मैया और भगवान सूर्य देव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें.”

विधायक संजीव चौरसिया ने कहा, “लोक आस्था के महापर्व छठ की बिहारवासियों एवं नेपालवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. छठ महापर्व प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, सम्मान और जुड़ाव का अद्भुत प्रतीक है. भगवान की किरणों से पूरा विश्व ऊर्जा प्राप्त करता है. यह बिहार की महान परंपरा है, जहां डूबते सूर्य को भी अर्घ्य अर्पित किया जाता है और उगते सूर्य की भी उपासना की जाती है.”

उन्होंने कहा, “यह पर्व हमें प्रकृति के सम्मान, स्वच्छता, पवित्रता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है. छठ व्रतियों की सुविधा के लिए Government द्वारा घाटों, तालाबों एवं विभिन्न पूजा स्थलों पर व्यापक और बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं. हर जगह की गई तैयारियां अत्यंत सराहनीय और अद्भुत हैं. इसके लिए Government एवं प्रशासन को बहुत-बहुत बधाई और अभिनंदन.”

भाजपा नेता और सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, “आज के दिन सामूहिक रूप से छठ व्रतियों को सूप और पूजा सामग्री का उपहार देना, बिहार की एक बहुत ही सुंदर और गौरवशाली परंपरा है. मैं पहले भी इस कार्यक्रम में शामिल होता रहा हूं. इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जो सराहनीय पहल है. मैं सभी छठ व्रतियों को सादर प्रणाम करता हूं और छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. भगवान सूर्य देव और छठी मैया सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें. छठी मैया सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें.”

–

ओपी/एबीएम

Share