जम्मू-कश्मीर: एलजी मनोज सिन्हा ने किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या पर जताया दुख, कायरतापूर्ण हमले की निंदा की

श्रीनगर, 13 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के उपGovernor (एलजी) मनोज सिन्हा ने किश्तवाड़ में दो विशेष Police अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या पर शोक जताया है. उन्होंने इसे कायरतापूर्ण हमला बताया. उपGovernor ने कहा कि दोनों एसपीओ के साहस, अटूट समर्पण और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा.
उपGovernor मनोज सिन्हा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जम्मू-कश्मीर Police के बहादुर जवानों, बाबी चंद और श्री रशपाल कुमार की दुखद शहादत से मुझे गहरा आघात लगा है. उन्होंने किश्तवाड़ में अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. मैं कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं.”
उन्होंने आगे कहा, “उनके साहस, अटूट समर्पण और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा. इस अत्यंत कठिन घड़ी में, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. हम पूरी एकजुटता के साथ उनके साथ खड़े हैं.”
इससे पहले, Thursday को Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ जिले में दो विशेष Police अधिकारियों (एसपीओ) रशपाल कुमार और बाबी चंद की हत्या पर गहरा शोक और पीड़ा व्यक्त की. इस कायरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा करते हुए Chief Minister ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और साहस प्रदान करें.
बता दें कि सेना के साथ गश्त के दौरान दोनों एसपीओ लापता हुए थे. वे ‘धर्ना पोस्ट’ की ओर जा रहे थे, तभी वे लापता हो गए. शुरुआत में उनके मोबाइल फोन पर संपर्क हो पा रहा था, लेकिन बाद में दोनों फोन स्विच ऑफ हो गए.
दोनों के लापता होने के बाद मरवाह के धर्ना जंगल में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. कई घंटों के तलाशी अभियान के बाद Thursday सुबह दोनों के शव बरामद हुए. अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक के सिर पर और दूसरे की पीठ पर गोली का निशान है. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से लापता दोनों एसपीओ के गोलियों से छलनी शव बरामद हुए. उनके हथियार नहीं मिले.
–
डीसीएच/


