Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मुंबई : दिवाली के दौरान सार्वजनिक जगहों पर पटाखे फोड़ने के मामले में 82 एफआईआर दर्ज, 110 को नोटिस जारी

Mumbai  : दिवाली के दौरान सार्वजनिक जगहों पर पटाखे फोड़ने के मामले में 82 First Information Report  दर्ज, 110 को नोटिस जारी

Mumbai , 13 नवंबर . Mumbai Police ने दिवाली के दौरान सड़कों और दूसरी सार्वजनिक जगहों पर पटाखे जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है. 5 से 11 नवंबर के बीच नियमों का उल्लंघन करने पर 82 First Information Report दर्ज की गई हैं और 110 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं.

Police ने रियल एस्टेट डेवलपर, बिजनेसमैन, डॉक्टर, वर्किंग प्रोफेशनल, केमिस्ट, मजदूर, स्टूडेंट, ड्राइवर और बुजुर्गों के खिलाफ कार्रवाई की है.

Police डेटा के मुताबिक, सबसे ज्यादा 16 केस मालाबार हिल Police स्टेशन में दर्ज किए गए, इसके बाद पवई में 11, गामदेवी में 7, धारावी में 6, माहिम और शिवाजी पार्क में 5-5, और बांद्रा और कुरार में 4-4 केस दर्ज किए गए.

इस बीच, बांगुर नगर, गोरेगांव, पंत नगर और विक्रोली में तीन-तीन केस दर्ज किए गए. दादर, सहार और शाहू नगर में दो-दो और आजाद मैदान, कालाचौकी, मानखुर्द, एमआरए मार्ग, एमआईडीसी और नेहरू नगर में एक-एक केस दर्ज किया गया.

यह कार्रवाई सितंबर में बॉम्बे हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद की गई है, जिसमें 6 अक्टूबर से 4 दिसंबर के बीच पब्लिक सड़कों, रास्तों और दूसरी पब्लिक जगहों पर पटाखों, आतिशबाजी, रॉकेट, लेजर लाइट और हाई-इंटेंसिटी बीम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी.

Mumbai Police और बृहन्Mumbai म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) इस आदेश को लागू कर रहे हैं.

इसके अलावा, बीएमसी और Mumbai डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने 9 से 25 नवंबर तक शहर में रॉकेट और हवाई पटाखों पर अलग से रोक लगा दी है. डिप्टी कमिश्नर ऑफ Police (ऑपरेशंस) अकबर पठान के मुताबिक, पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. Mumbai Police कमिश्नर के आदेश में जुलूस के दौरान लाउडस्पीकर, साउंड बढ़ाने वाले डिवाइस, म्यूजिक बैंड और हवाई पटाखों के इस्तेमाल पर भी रोक है.

वहीं, आजाद मैदान Police ने कालबादेवी में तीन रॉकेट फोड़ने के आरोप में ड्राइवर अविनाश साहा (34) के खिलाफ First Information Report दर्ज की.

Police के मुताबिक, रॉकेट गुजरती गाड़ियों और एक बिल्डिंग की दीवार से टकराए. बांद्रा में दो वॉर्निंग मिलने के बावजूद पटाखे फोड़ने के लिए पुष्कराज सिंह (24) के खिलाफ एक्शन लिया गया. मालाबार हिल में केमिस्ट जितेंद्र यादव (25) और पवई में स्टूडेंट श्रेयस किरकर (19) को भी पाबंदियों का उल्लंघन करके पटाखे फोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

–

एसडी/एबीएम

Share