Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पंजाब चुनाव 2027 : तरन तारन जिले की चारों सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा

पंजाब चुनाव 2027 : तरन तारन जिले की चारों सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा

चंडीगढ़, 13 नवंबर . पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर Political पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. अगर तरन तारन जिले को देखें तो यहां की विधानसभा सीटों की स्थिति को देखने के लिए पिछले चुनाव के नतीजों पर नजर डालना आवश्यक है.

तरन तारन जिले में विधानसभा की चार सीटें हैं, तरन तारन, खेमकरण, पट्टी और श्री खडूर साहिब. 2022 के चुनाव में इस जिले की सभी विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशियों की जीत हुई थी. यहां ‘आप’ के अलावा किसी अन्य पार्टी के प्रत्याशी को जीत नसीब नहीं हुई थी.

तरन तारन : वर्ष 2025 में इस सीट पर उपचुनाव हुए थे. उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी सुखविंदर कौर रंधावा को 12,091 मतों के बड़े अंतर से हराया था. हरमीत सिंह संधू को 42,649 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर रही शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को 30,558 मत मिले थे. तीसरे नंबर पर आजाद पार्टी के मनदीप सिंह थे, उनको 19,620 वोट मिले थे.

खेमकरण : 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सरवन सिंह धुन विजयी हुए थे. उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा को 11,882 वोटों के अंतर से मात दी थी. सरवन सिंह धुन को 64,541 मत मिले थे. दूसरे नंबर पर रहे विरसा सिंह वल्टोहा को 52,659 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुखपाल सिंह भुल्लर थे, उनको 28,859 वोट मिले थे.

पट्टी : पिछले चुनाव में यहां से लालजीत सिंह भुल्लर की जीत हुई थी. उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी आदेश प्रताप सिंह कैरों को 10,999 मतों के अंतर से हराया था. लालजीत सिंह भुल्लर को 57,323 मत मिले थे. दूसरे नंबर पर रहे आदेश प्रताप सिंह कैरों को 46,324 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी हरमिंदर सिंह थे, उनको 33,009 वोट मिले थे.

श्री खडूर साहिब : 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनजिंदर सिंह लालपुरा की जीत हुई थी. उन्होंने कांग्रेस के रमनजीत सिंह साहोता सिक्की को 16,491 वोटों के अंतर से हराया था. ‘आप’ के मनजिंदर सिंह लालपुरा को 55,756 मत मिले थे. दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के रमनजीत सिंह साहोता को 39,265 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल के रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा थे, उनको 38,532 मत मिले थे.

–

एसडी/एबीएम

Share