गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं

New Delhi, 13 नवंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला समेत कई बड़े नेताओं न देशवासियों को छठ पर्व के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कामना की कि छठी मैया सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “लोक आस्था के महापर्व छठ का आरंभ आज नहाय-खाय से हो रहा है. सभी को, विशेषकर छठ व्रतियों को नहाय-खाय की हार्दिक शुभकामनाएं. छठी मैया सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें.”
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, “सूर्योपासना, पवित्रता और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. छठी मैया और भगवान से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों.”
Union Minister पीयूष गोयल ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “घाटों पर आस्था की डुबकी और घर-घर में कद्दू-भात की सोंधी खुशबू. आज नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का पावन शुभारंभ हो गया है. सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य आए.”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी व्रतियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट में कहा, “छठी मइया और भगवान की कृपा सभी पर अनवरत बरसती रहे, हर घर-आंगन सुख, समृद्धि, खुशहाली व आनंद से भरा रहे, सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हो, यही प्रार्थना है.”
Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने पोस्ट किया, “छठ पूजा के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. छठ पूजा हमारी आस्था, परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व है. भगवान सूर्य की उपासना एवं छठी मैया की आराधना को समर्पित यह पर्व श्रद्धा, संयम, पवित्रता और समर्पण का संदेश देता है.”
उन्होंने लिखा, “नहाय-खाय से आरंभ होकर खरना, निर्जल व्रत तथा अस्ताचलगामी व उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने तक, इसकी प्रत्येक परंपरा जीवन में अनुशासन, धैर्य और आत्मिक शुचिता का महत्व प्रतिपादित करती है. यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, परिवार के प्रति आत्मीयता और समाज में परस्पर सहयोग एवं सद्भाव की भावना को बनाए रखने की प्रेरणा भी देता है.”
ओम बिरला ने पोस्ट में कहा, “भगवान सूर्य और छठी मैया की कृपा से समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का संचार हो. यह पावन पर्व समाज में सद्भाव, परस्पर सहयोग और लोककल्याण की भावना को और सुदृढ़ करे. हमारी सामूहिक आस्था एवं सकारात्मक संकल्प राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और समृद्ध India के निर्माण का आधार बनें. समस्त व्रतियों की साधना सफल हो और सभी के जीवन में मंगल व खुशहाली बनी रहे.”
–
डीसीएच/


