Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

अंजलि साव हत्याकांड: पुलिस ने मृतका के प्रेमी धर्मबीर को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से दबोचा

अंजलि साव हत्याकांड: Police ने मृतका के प्रेमी धर्मबीर को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से दबोचा

कोलकाता, 13 नवंबर . पश्चिम बंगाल Police ने उत्तर 24 परगना के बारानगर में 26 वर्षीय अंजलि साव की हत्या के मामले में उसके प्रेमी को दिल्ली के एक रेलवे स्टेशन से दबोच लिया है. यह जानकारी बंगाल Police ने Friday को दी.

Police सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम धर्मबीर है. उसे कथित तौर पर दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान घटना के मुख्य आरोपी के रूप में हुई है.

बैरकपुर Police कमिश्नरेट के Police उपायुक्त (दक्षिण) कुंतल बनर्जी ने कहा कि आरोपी को Friday को दिल्ली से लाया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद और जानकारी सामने आएगी.

अंजलि साव का शव 10 नवंबर की रात को पांच मंजिला हाउसिंग कोऑपरेटिव के आवासीय फ्लैट से बरामद किया गया था.

शव लेटी हुई हालत में बरामद किया गया था और उस पर चोट के निशान भी थे. मौत का कारण एक रहस्य था. पता चला है कि मृतका की बहन और जीजा पिछले चार वर्ष से उस फ्लैट में रह रहे थे.

जीजा अब हुगली जिले के श्रीरामपुर में रहने लगे हैं. अंजलि कभी-कभी बारानगर के उस फ्लैट में रहती थी. उसका अपना घर पास के डनलप इलाके में है. उसका जीजा भी कभी-कभी फ्लैट पर आते थे. Monday को फ्लैट मालिक, यानी अंजलि के जीजा, फ्लैट की चाबी एक पड़ोसी के पास छोड़ गए थे. 10 नवंबर को दोपहर में अंजलि पड़ोसी से चाबी लेकर फ्लैट में गई थी.

अंजलि के कुछ रिश्तेदारों ने Police को बताया कि उन्हें शक है कि इस घटना में उसका बॉयफ्रेंड शामिल हो सकता है. बॉडी मिलने के बाद से वह फरार था. मोबाइल की लोकेशन और खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर Police को पता चला कि धर्मबीर कोलकाता से दिल्ली भाग गया है.

Police की एक स्पेशल टीम दिल्ली पहुंची. आखिरकार, Police दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से धर्मबीर को गिरफ्तार करने में कामयाब रही.

Police को शक है कि धर्मबीर अपनी पिछली जान-पहचान की वजह से लड़की के फ्लैट पर जा रहा था. Police इस हत्या की सही वजह का पता लगा रही है. Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कोई आपसी रंजिश थी या इसके पीछे कोई और राज छिपा था.

–

एसडी/एबीएम

Share