Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘फोन टैपिंग लोकतंत्र के लिए खतरा’, राहुल गांधी के समर्थन में उतरी तेलंगाना कांग्रेस

‘फोन टैपिंग लोकतंत्र के लिए खतरा’, राहुल गांधी के समर्थन में उतरी तेलंगाना कांग्रेस

हैदराबाद, 14 नवंबर . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से फोन टैपिंग को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद कांग्रेस नेताओं ने केंद्र Government पर तीखा हमला बोला है. तेलंगाना के कांग्रेस सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र Government विपक्षी नेताओं की जासूसी कराने और उन्हें दबाव में रखने के लिए विभिन्न एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. कांग्रेस नेताओं ने फोन टैपिंग के मामले को लोकतंत्र और संविधान के लिए गंभीर खतरा बताते हुए इसकी गहन जांच कराने की मांग की है.

कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि यह मामला केंद्र Government की कार्यप्रणाली को उजागर करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र Government देश के संघीय ढांचे को कमजोर करना चाहती है और क्षेत्रीय Political दलों को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा देश में ‘एक राष्ट्र, एक पार्टी और डबल इंजन Government’ की व्यवस्था स्थापित करने की है, ताकि वह लंबे समय तक सत्ता में बनी रह सके.

रेड्डी ने आरोप लगाया कि इसके लिए केंद्र Government विभिन्न जांच और सुरक्षा एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने तेलंगाना के पूर्व Chief Minister और India राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के कार्यकाल का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भी केसीआर Government के दौरान विपक्षी नेताओं के फोन टैप किए गए थे. उस समय विपक्षी नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी, ताकि वे Political रूप से मजबूत होकर सत्ता तक न पहुंच सकें. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सत्ता में बने रहने के लिए Governmentी एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का जो मुद्दा उठाया है, वह गंभीर है.

इस बीच, परिसीमन विधेयक को लेकर भी कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा परिसीमन विधेयक इसलिए लाना चाहती है, क्योंकि उसे लगता है कि वह Political परिस्थितियों को अपने हिसाब से नियंत्रित कर सकती है. कांग्रेस की मांग है कि विधेयक पेश करने से पहले इस पर संसद में व्यापक और सार्थक चर्चा होनी चाहिए.

रेड्डी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, जैसा कि भाजपा की ओर से बार-बार प्रचारित किया जाता है. उन्होंने कहा कि पार्टी की चिंता परिसीमन के बाद Lok Sabha सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना को लेकर है. दक्षिण भारतीय राज्यों को आशंका है कि इस प्रक्रिया के चलते राष्ट्रीय राजनीति में उनका प्रतिनिधित्व और प्रभाव कम हो सकता है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सभी राज्यों और Political दलों की भागीदारी के साथ चर्चा होनी चाहिए, ताकि किसी भी राज्य के साथ अन्याय न हो.

कांग्रेस के तेलंगाना प्रभारी सचिन सावंत ने भी फोन टैपिंग के मुद्दे पर भाजपा को घेरा. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का रवैया और उसकी नीतियाँ हमेशा से ऐसी रही हैं, जिनसे देश का संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में पड़ती है. सावंत ने आरोप लगाया कि फोन टैपिंग, लोगों की जासूसी और उन्हें ब्लैकमेल करना भाजपा की कार्यशैली का हिस्सा बन गया है.

Maharashtra का उदाहरण देते हुए सावंत ने कहा कि उनके गृह राज्य में भी फोन टैपिंग का बड़ा मामला सामने आया था, जिसमें विपक्षी नेताओं के फोन टैप किए गए थे. उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. उन्होंने तंज कसते हुए इसे Prime Minister Narendra Modi की ओर से देश को दिया गया एक ‘तोहफा’ बताया.

वहीं, तेलंगाना के उपChief Minister मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि जब देश के नेता प्रतिपक्ष यह आरोप लगाते हैं कि उनका फोन टैप किया जा रहा है, तो यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर देश के प्रत्येक नागरिक को गंभीरता से विचार करना चाहिए, क्योंकि निजता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार हैं.

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बोम्मा महेश कुमार गौड़ ने भी फोन टैपिंग के आरोपों को गंभीर मामला बताया. उन्होंने कहा कि किसी भी देश में फोन टैपिंग एक गंभीर अपराध है. राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और देश की बड़ी आबादी के बीच लोकप्रिय हैं. वह ऐसे परिवार से आते हैं, जिसने देश के लिए कई कुर्बानियां दी हैं.

गौड़ ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे में यदि उन्होंने खुद अपने फोन की टैपिंग का आरोप लगाया है, तो इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता. उन्होंने मामले की गहन जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की.

–

एसएके

Share