Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

‘जब नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो’, बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य

‘जब नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो’, बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य

Mumbai , 14 नवंबर . मेगास्टार अमिताभ बच्चन अक्सर अपने social media के जरिए जिंदगी, रहस्यों और समय के बीतने से जुड़े विचार शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने जिंदगी की विडंबना पर एक गहरी बात की.

मेगास्टार ने जिंदगी की अनिश्चितता पर बात करते हुए कहा कि जब इंसान के पास कुछ नहीं होता तो वो और ज्यादा पाने की चाह रखता है लेकिन जब आखिरकार उसे सब कुछ मिल जाता है, तो उसे संभालना मुश्किल हो जाता है.

Actor ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने समझाते हुए कहा कि दुनिया किसी की मर्जी से नहीं चलती और मौका हाथ से निकलने से पहले उसका भरपूर फायदा उठाना चाहिए. उन्होंने लिखा, “जब नहीं मिलता था, तो मांगते थे. कुछ भी मिल जाए, बस मिल जाए. अब जब ईश्वर की कृपा से मिल रहा है, तो कह रहे हैं कि इतना मिल गया है, रखेंगे कहां?”

उन्होंने आगे लिखा, “जीवन का बहुत बड़ा सत्य है ये – जब नहीं था, तो मांगा जाता था लेकिन मिलता नहीं था. अब बिना मांगे मिलता जा रहा है और समझ नहीं आता कि मांगा तो था, पर इतना नहीं.”

उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, “अरे मियां, दुनिया आपके कहने पे थोड़ी चलती है. आप तो कुछ भी कहिए, दुनिया चलती जाती है. अगर आपने दौड़ के पकड़ लिया, तो ठीक, नहीं पकड़ पाए तो, ठन ठन गोपाल. अब चले हम नींद पकड़ने.”

मेगास्टार इन दिनों मुख्य रूप से क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं. केवल तीसरे सीजन में उनकी जगह Actor शाहरुख खान ने मेजबानी की थी. यह ब्रिटिश शो ‘हू वॉन्ट टू बी बिलिनियर?’ का आधिकारिक हिंदी संस्करण है.

यह शो ब्रिटिश शो ‘हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ का आधिकारिक हिंदी संस्करण है. शो में कंटेस्टेंट्स को सामान्य ज्ञान के बहुविकल्पीय सवालों के जवाब देकर हॉट सीट पर आगे बढ़ना होता है और वे विभिन्न पड़ावों को पार करके करोड़पति बनने का मौका पाते हैं. कठिन सवालों में मदद के लिए खिलाड़ियों को विभिन्न लाइफलाइन (जैसे 50:50, ऑडियंस पोल आदि) मिलती हैं.

–

एनएस/पीएम

Share