Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़: महासमुंद में हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो महिलाओं की मौत

छत्तीसगढ़: महासमुंद में हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो महिलाओं की मौत

महासमुंद, 14 नवंबर . छत्तीसगढ़ के महासमुंद में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं को मौत हो गई है, जबकि अन्य दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना महासमुंद के बागबाहरा थाना क्षेत्र में हुई. बताया गया कि एक एंबुलेंस इलाज के बाद मरीज को उडीसा ले जा रही थी. इसी बीच एंबुलेंस राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर देवाशीष स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. इस दौरान स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ भी जुट गई. सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंची Police टीम ने शवों को अपने कब्जे में लिया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया.

अतिरिक्त Police अधीक्षक सुशील कुमार नायक ने पुष्टि की कि हादसे में दो महिला की मौत हुई है, जबकि दो महिला और एक पुरुष घायल हुए हैं. उन्हें बागबाहरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है.

इससे पहले, Friday को कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ. यह घटना कोरबा के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर इलाके में हुई. बताया गया कि स्कॉर्पियो में चालक समेत दो युवक सवार थे. तेज गति में गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई.

हादसा इतना भयंकर था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. Police ने स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे घायल व्यक्ति को गाड़ी से बाहर निकाला और उसे अस्पताल के लिए भेजा दिया. मृतक की पहचान रुपेश पटेल, निवासी चाकाबुड़ा के रूप में हुई. वहीं, घायल युवक की पहचान आर्यन गौड़, निवासी ग्राम बुंदेली के रूप में हुई. दोनों युवकों की उम्र करीब 18 वर्ष बताई गई.

–

डीसीएच/

Share