Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

कांग्रेस बार-बार कर रही महिलाओं का अपमान, दागी नेताओं पर कार्रवाई के बजाय दे रही इनामः बांसुरी स्वराज

कांग्रेस बार बार कर रही महिलाओं का अपमान, दागी नेताओं पर कार्रवाई के बजाय दे रही इनामः बांसुरी स्वराज

कांग्रेस बार-बार कर रही महिलाओं का अपमान, दागी नेताओं पर कार्रवाई के बजाय दे रही इनामः बांसुरी स्वराज

New Delhi, 14 नवंबर . BJP MP बांसुरी स्वराज ने Saturday को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर महिलाओं के सम्मान को लेकर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. इसके साथ ही Jharkhand के कांग्रेस विधायक पर लगे गंभीर आरोपों से लेकर मणिपुर और उत्तराखंड में कांग्रेस के फैसलों तक, कई मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता अपने पार्टी के दागी नेताओं पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें इनाम दे रहे हैं.

BJP MP बांसुरी स्वराज ने कहा, “एक तरफ India अपनी संस्कृति पर गर्व कर रहा है और छठी मैया की पूजा कर रहा है, जो इस सृष्टि की रचना का स्रोत हैं. दूसरी तरफ, कांग्रेस किस तरह बार-बार महिलाओं का अपमान कर रही है, जो स्वयं ‘शक्ति’ का रूप हैं. कल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है, जिसे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. यह बेहद शर्मनाक बात है कि Jharkhand के कांग्रेस विधायक भूषण बारा पर एक 14 साल की आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म के बहुत गंभीर आरोप लग रहे हैं. जांच एजेंसियों ने इस मामले में पॉक्सो के तहत First Information Report भी दर्ज कर ली है. ये आरोप इतने भयानक हैं कि सुनकर रूह कांप जाए. आरोप है कि विधायक ने उस मासूम लड़की को पढ़ाई और बेहतर जिंदगी का लालच दिया. इस झूठे वादे के जाल में फंसाकर वह उस 14 साल की नाबालिग को अपने पास ले आए, उससे घर के काम कराए, उसे पीटा और बाद में उसके यौन शोषण के आरोप भी सामने आए हैं.”

सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “मुझे हैरानी है कि ‘पितृसत्ता को खत्म करो’ जैसे खोखले नारे देने वाली कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे चुप्पी साधे हुए हैं.

मैं कांग्रेस से पूछना चाहती हूं, आप कब तक ‘मौनं स्वीकृति लक्षणम्’ (यानी, चुप रहने का मतलब सहमति है) के सिद्धांत पर चलते रहेंगे? क्या आपने इन आरोपों को लेकर अपने ही विधायक से कोई सवाल पूछा है? कांग्रेस पार्टी में दोहरा मापदंड एक आम बात है.

बांसुरी स्वाराज ने बिमल अकोइजम को मणिपुर चुनाव में अहम जिम्मेदारी दिए जाने पर कांग्रेस पार्टी पर घेरते हुए सांसद बांसुरी ने कहा, “बिमल अकोइजम को जेएनयू की 11 छात्राओं की शिकायत पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था. इसके बावजूद कांग्रेस ने बिमल पर न कोई कार्रवाई की और न ही सवाल पूछा. इसके बदले कांग्रेस पार्टी के मौजूदा सांसद बिमोल अकोइजम को मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों में चुनाव समिति, प्रचार समिति और घोषणापत्र समिति का सह-अध्यक्ष बना दिया गया है. घोषणापत्र समिति में होने का मतलब है कि कांग्रेस पार्टी के संकल्प पत्र को तैयार करने में उनकी मुख्य भूमिका है. यानी, कांग्रेस पार्टी की दिशा वही तय करेंगे. जब दिशा ही इतनी गलत हो, तो जाहिर है कि पार्टी की हालत और खराब होनी ही है. यह हैरानी की बात है कि कांग्रेस पार्टी के नैतिक सिद्धांत नैतिकता पर नहीं बल्कि नारों पर चलते हैं और Political स्वार्थ की भेंट चढ़ जाते हैं.”

कांग्रेस पार्टी ने हरक सिंह को उत्तराखंड चुनाव समिति का अध्यक्ष चुना है जबकि उन पर असम की महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. यह मामला महिला Policeकर्मी को सौंपा गया है. इससे साफ होता है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी अपने दागी नेताओं को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं.

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान की बात पर राहुल गांधी चुप्पी साध लेते हैं. उन्होंने कहा, “एक तरफ Prime Minister Narendra Modi हैं, जिनके अथक प्रयासों और विकास-उन्मुख नीतियों में महिलाओं को केवल लाभार्थी के रूप में नहीं बल्कि राष्ट्र-निर्माता और आत्मनिर्भर उद्यमी के रूप में देखा जाता है. दूसरी तरफ राहुल गांधी हैं, जो केवल ‘पितृसत्ता को खत्म करो’ जैसे खोखले नारे लगाते हैं और जब महिलाओं की गरिमा और सम्मान की बात आती है, तो मौन धारण कर लेते हैं लेकिन जनता सब जानती है. राहुल गांधी, मैं आपको एक बार फिर याद दिला दूं, आने वाले चुनावों में महिला मतदाता आपसे जवाबदेही मांगेंगी और कांग्रेस पार्टी को उसके हर उस रुख के लिए जिम्मेदार ठहराएंगी जो महिलाओं के खिलाफ रहा है.”

–

ओपी/पीएम

Share