Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
टेलीविजन,मनोरंजन

‘कसौटी जिंदगी के’ से शुरू हुआ था सफर, प्राची कोवली ने एकता कपूर का शुक्रिया अदा किया

‘कसौटी जिंदगी के’ से शुरू हुआ था सफर, प्राची कोवली ने एकता कपूर का शुक्रिया अदा किया

Mumbai , 14 नवंबर . Actress प्राची कोवली ने अपने आइकॉनिक टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ के सफर को याद किया. उन्होंने एकता कपूर का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें पहला ब्रेक दिया था.

Actress ने इंस्टाग्राम पर अपने को-स्टार मानव गोहिल के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने लिखा, “कुछ पल दिल के करीब रहते हैं, चाहे कितने भी साल बीत जाएं. 26 साल पहले ‘कसौटी जिंदगी की’ की एक छोटी-सी झलक, जहां से मेरे टेलीविजन के सफर की शुरुआत हुई थी. अपने दोस्त मानव गोहिल के साथ कुछ प्यारी यादें शेयर कर रही हूँ.”

उन्होंने आगे लिखा, “एकता कपूर का खास शुक्रिया, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया, मुझे पहला ब्रेक दिया और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ जैसे शोज में मुझ पर भरोसा बनाए रखा. कुछ शुरुआतें और रिश्ते वाकई खास होते हैं. हमेशा आभारी रहूंगी.”

बता दें कि Actress प्राची कोवली ने एकता कपूर के मशहूर टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में राखी बसु सेनगुप्ता का किरदार निभाया था. राखी, शो के मुख्य नायक अनुराग बसु (सेजान खान) की बड़ी बहन और मोलॉय व मोहिनी बसु की सबसे बड़ी बेटी थीं. वह निवेदिता और तापुर की भी बहन थीं.

शो में उनकी शादी प्रवीण सेनगुप्ता (मानव गोहिल/तरुण खन्ना) से हुई थी और उनकी एक बेटी दीया सेनगुप्ता (बरखा बिष्ट) थी. यह प्राची कोवली के टेलीविजन करियर का पहला बड़ा ब्रेक था. इस सहायक भूमिका (सपोर्टिंग रोल) में उनके अभिनय को काफी सराहा गया, जिसके लिए उन्हें 2002 और 2003 में आईटीए अवॉर्ड्स भी मिले थे.

शो ‘कसौटी जिंदगी की’ अनुराग (सेजान खान और बाद में हितेन तेजवानी) और प्रेरणा (श्वेता तिवारी) की कहानी पर आधारित था, जिन्हें अपने प्यार को पाने के लिए जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव, साजिशों और पारिवारिक संघर्षों का सामना करना पड़ता है. श्वेता तिवारी को इस शो से घर-घर में बड़ी पहचान मिली थी. यह शो 29 अक्टूबर 2001 से 28 फरवरी 2008 तक चला था और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की थी.

–

एनएस/एएस

Share