Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
टेलीविजन,मनोरंजन

‘ये रिश्ता…’ के बाद पहली बार साथ आए हिना खान और राजन शाही, फैंस हुए हैरान

‘ये रिश्ता…’ के बाद पहली बार साथ आए हिना खान और राजन शाही, फैंस हुए हैरान

Mumbai , 11 नवंबर . टेलीविजन Actress हिना खान और प्रोड्यूसर राजन शाही ने लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में साथ काम किया था. सालों के मनमुटाव और दूरियों की खबरों के बाद, दोनों एक दीपावली पार्टी में साथ में पोज देते हुए दिखाई दिए.

राजन शाही की बेटी इशिका ने अपने social media अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें हिना खान और राजन शाही बाकी लोगों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इस अनपेक्षित मुलाकात ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है, कई लोग सोच रहे हैं कि क्या यह सालों के कथित मनमुटाव के बाद उनके रिश्ते में सुधार का संकेत है.

कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में हैरानी जताई, तो कुछ ने दोनों को साथ देखकर खुशी जाहिर की.

यह मुलाकात हिना खान के ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से बाहर होने के लगभग एक दशक बाद हुई है.

दरअसल, हिना खान ने राजन शाही के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘अक्षरा’ का मुख्य किरदार निभाया था और वह इस शो से आठ साल तक जुड़ी रहीं. शो से बाहर होने के बाद हिना खान ने इंटरव्यू में बताया था कि वह आगे बढ़ना चाहती थीं, जिस वजह से वह शो से अलग हो गईं.

इस बीच, हिना ने यह भी स्वीकार किया था कि शो से उनका जाना पूरी तरह से सकारात्मक माहौल में नहीं हुआ था. 2024 में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्होंने मेकर्स का सम्मान किया, भले ही उनका जाना “अच्छे नोट” पर नहीं हुआ था.

वहीं, राजन शाही ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि हिना खान शो की स्क्रिप्ट में काफी दखल देती थीं, जिससे सेट पर परेशानी होती थी. राजन शाही के मुताबिक, एक बार हिना खान ने शिवांगी जोशी (नायरा) के किरदार के समर्थन में कुछ डायलॉग्स बोलने से साफ इनकार कर दिया था. इसी विवाद के चलते राजन शाही ने हिना खान का अनुबंध समाप्त कर दिया था और उन्हें सेट छोड़ने के लिए कहा था.

–

एनएस/एएस

Share