Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

अंडर-19 एशिया कप: सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ टॉस जीत अफगानिस्तान ने चुनी बल्लेबाजी

अंडर 19 एशिया कप: सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ टॉस जीत अफगानिस्तान ने चुनी बल्लेबाजी

अंडर-19 एशिया कप: सेमीफाइनल में India के खिलाफ टॉस जीत अफगानिस्तान ने चुनी बल्लेबाजी

अल अमरात, 12 नवंबर . एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला India और अफगानिस्तान के बीच अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खेला जा रहा है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है.

अफगानिस्तान का टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन रहा है. ग्रुप बी लगातार तीन जीत के साथ शीर्ष पर रहते हुए अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. अफगानिस्तान ने पहले मैच में बांग्लादेश को 113 रन से, दूसरे मैच में मलेशिया को 10 विकेट से और तीसरे मैच में श्रीलंका को 106 रन से हराया था.

बात अगर भारतीय टीम की करें तो ग्रुप ए में मौजूद टीम इंडिया 3 मैचों में 2 जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है. भारतीय टीम को Pakistan के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि नेपाल के खिलाफ 10 विकेट और यूएई के खिलाफ 70 रन से टीम इंडिया विजयी रही थी.

अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल रोमांचक होने वाला है. इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से आर्यवीर सहवाग और अर्जुन राजपूत पर निगाहें होंगी. अर्जुन राजपूत ने Pakistan के खिलाफ मैच में शतक लगाया था. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन ने 85 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली थी. वहीं, सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने यूएई के खिलाफ हुए मैच में शतक लगाया था और 168 गेंदों पर 160 रन की पारी खेली थी.

India और अफगानिस्तान युवा वनडे में 13 बार एक-दूसरे से भिड़े हैं. India ने 11 मैच जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान को 2 मैचों में सफलता मिली है. दोनों टीमें आखिरी बार इस साल की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली थीं, जहां India ने 310 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी.

India की प्लेइंग इलेवन: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, ईशान सूद.

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अबिदुल्लाह नादरजान, फरीदुल्लाह एहसास, सुभान जखैल, नोमान सालारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, आमिर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, बिलाल सलीमंखिल, नूर अली नियाजी.

–

पीएके

Share