Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में जल्द बढ़ेगा एसपीओ का वेतन, प्रक्रिया जारी: भाजपा विधायक सुनील शर्मा

जम्मू कश्मीर में जल्द बढ़ेगा एसपीओ का वेतन, प्रक्रिया जारी: भाजपा विधायक सुनील शर्मा

जम्मू-कश्मीर में जल्द बढ़ेगा एसपीओ का वेतन, प्रक्रिया जारी: भाजपा विधायक सुनील शर्मा

किश्तवाड़, 12 नवंबर . जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पैडर-नागसेनी से भाजपा विधायक सुनील कुमार शर्मा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में तैनात स्पेशल Police ऑफिसर्स (एसपीओ) का वेतन जल्द ही बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी और एसपीओ को वेतन में वह बढ़ोतरी मिल सकेगी, जिसकी उन्हें काफी समय से जरूरत है.

भाजपा विधायक सुनील कुमार शर्मा ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि एसपीओ के वेतन वृद्धि का मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्रालय के ध्यान में लाया गया है. उनकी लंबे समय से लंबित मांग को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि गृह विभाग और वित्त विभाग के बीच जरूरी आधिकारिक औपचारिकताएं और कागजी कार्रवाई चल रही है, जिससे पता चलता है कि इस मामले पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.

सुनील शर्मा ने कहा, “मैंने दो-तीन महीने पहले कहा था कि स्पेशल Police ऑफिसर्स (एसपीओ) जितने भी हैं, इनकी सैलरी बढ़ाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. Police हेडक्वार्टर ने जो प्रस्ताव India Government को भेजा था, उसमें कुछ औपचारिकताएं होती हैं. इसे वित्त मंत्रालय में जाना होता है. वित्त मंत्रालय से यह वापस गृह मंत्रालय में आया है. जितनी मेरी बातचीत हुई है, अभी हाल ही में गृह मंत्रालय में, विशेषकर सचिव स्तर पर, मेरी जो बात हुई है, उन्होंने भी आश्वासन दिया है कि यह बहुत जल्दी होगा.”

उन्होंने कहा, “मैं एक निश्चित तारीख नहीं बता सकता हूं, लेकिन यह भरोसा रखे हैं कि जो वादा हमने किया है, वह पूरा किया जाएगा. इस प्रक्रिया में समय लगता है, लेकिन कुछ लोग जल्दबाजी कर रहे हैं. सभी को संयम रखना चाहिए. यह भरोसा रखें कि बहुत जल्द ही एसपीओ की सैलरी बढ़ाने का फैसला आप सबके सामने होगा.”

सुनील शर्मा ने यह भी कहा कि इसमें सालों की कितनी नहीं की जा सकती है, क्योंकि यह बहुत जल्द निर्णय होगा.

–

डीसीएच/

Share