Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

राजस्थान: कोटपूतली में चुनावी चर्चा के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दो युवक गंभीर घायल

Rajasthan : कोटपूतली में चुनावी चर्चा के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दो युवक गंभीर घायल

कोटपूतली, 13 नवंबर . Rajasthan के कोटपूतली में दिल्ली-jaipur राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर स्थित एक होटल में खाना खाते समय दो पक्षों के बीच चुनावी चर्चा को लेकर मारपीट हो गई. इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसमें इलाज के लिए राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार, कैरोड़ी (राजनौता) निवासी 31 वर्षीय संजय सिंह पुत्र कंवरपाल सिंह और 33 वर्षीय प्रदीप सिंह पुत्र नौरंग सिंह देर रात प्रिंस होटल में खाना खाने पहुंचे थे. इसी दौरान होटल में मौजूद कुछ अन्य लोगों के साथ उनकी चुनावी मुद्दों को लेकर चर्चा शुरू हो गई. बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई. देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौच में बदल गई और फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.

विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने संजय सिंह और प्रदीप सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान दोनों युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. झड़प के दौरान होटल में भी तोड़फोड़ की गई. अचानक हुई इस घटना से होटल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. वारदात के बाद दोनों घायलों को तत्काल राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

होटल में हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना वहां लगे cctv कैमरों में कैद हो गई है. ऐसे में Police के लिए घटनाक्रम की जांच में cctv फुटेज अहम साक्ष्य साबित हो सकते हैं. फुटेज के आधार पर विवाद में शामिल लोगों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका स्पष्ट हो सकती है.

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव संपन्न होने के बाद भी चुनावी रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व आपसी वैमनस्य को बढ़ावा देकर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

ग्रामीणों ने Police प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, cctv फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

–

डीसीएच/

Share