Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

विल यंग की शतकीय पारी, चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 334 रनों का लक्ष्य

विल यंग की शतकीय पारी, चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने India के सामने रखा 334 रनों का लक्ष्य

माउंट माउंगानुई, 13 नवंबर . India और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला बे ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 333 रन बनाकर ऑलआउट हुई.

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही. विल यंग और टिम सीफर्ट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 11.6 ओवर में 85 रन जोड़े. सीफर्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया और वह 48 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में सीफर्ट ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके बाद निक केली बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 4 रन बनाकर आउट हुए. डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को आकिब नबी ने 8 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा. हालांकि, इसके बाद विल यंग ने फिन एलन संग मिलकर टीम की पारी को संभाला.

एलन और यंग ने चौथे विकेट के लिए 65 गेंदों में 90 रनों की साझेदारी की. फिन एलन 30 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, यंग ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का पांचवां शतक पूरा किया. उन्होंने 108 गेंदों का सामना करते हुए 125 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में यंग ने 14 चौके और 4 छक्के लगाए. माइकल ब्रेसवेल सिर्फ 15 रन ही बना सके, जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर 29 गेंदों में 24 रन बनाने के बाद अर्शदीप सिंह की गेंद पर ईशान किशन को कैच देकर पवेलियन लौटे.

क्रिस्टियन क्लार्क ने अंत के ओवरों में महत्वपूर्ण 22 रन बनाए, जबकि काइल जेमिसन 19 रन बनाकर नाबाद रहे. पारी के आखिरी ओवर में मैट हेनरी (2 रन) और मैथ्यू फिशर (1 रन) लगातार दो गेंदों में रनआउट हुए. India की ओर से गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने 10 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि गुरनूर बरार ने 69 रन देकर दो विकेट लिए. वहीं, आकिब नबी ने 59 रन देकर दो विकेट झटके. नमन धीर और अर्शदीप एक-एक विकेट लेने में सफल रहे.

–

एसएम/एएस

Share