Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: जो रूट की एक और बड़ा उपलब्धि, मोर्गन-बटलर के खास क्लब में हुए शामिल

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: जो रूट की एक और बड़ा उपलब्धि, मोर्गन बटलर के खास क्लब में हुए शामिल

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: जो रूट की एक और बड़ा उपलब्धि, मोर्गन-बटलर के खास क्लब में हुए शामिल

पर्थ, 13 नवंबर . इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

जो रूट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर का 200वां मैच खेल रहे हैं. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले इंग्लैंड के महज तीसरे खिलाड़ी हैं. रूट से पहले इंग्लैंड के लिए यह उपलब्धि सिर्फ जो बटलर और इयोन मोर्गन ही हासिल कर चुके हैं. बटलर ने अब तक 204 वनडे मुकाबले खेले हैं. वहीं, पूर्व कप्तान मोर्गन ने इंग्लैंड की ओर से 225 वनडे मैच खेले हैं. इंग्लैंड की ओर से 50 ओवर के फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रूट के नाम है, जिन्होंने 50.47 की औसत से 8,026 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 20 शतक और 49 अर्धशतक लगाए हैं.

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. बेन डकेट सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, टॉम बैंटन भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 27 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए. जो रूट भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 36 गेंदों का सामना करने के बाद 17 रन बनाकर महली बियर्डमैन का शिकार बने. कप्तान हैरी ब्रूक भी सिर्फ एक रन ही बना सके.

इंग्लैंड का प्रदर्शन Pakistan की सरजमीं पर हुई ट्राई सीरीज में काफी निराशाजनक रहा था. टीम को चार मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि सिर्फ एक मुकाबले में ही इंग्लैंड को जीत नसीब हो सकी थी. यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की इस वनडे सीरीज को इंग्लैंड के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), कूपर कोनोली, मैट रेनशॉ, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन और महली बियर्डमैन.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन और जोफ्रा आर्चर.

–

एसएम/एएस

Share