Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,सुरक्षा,राष्ट्रीय

‘सी विजिल-26’ के तहत किया तटीय सुरक्षा तैयारियों का मूल्यांकन

‘सी विजिल 26’ के तहत किया तटीय सुरक्षा तैयारियों का मूल्यांकन

‘सी विजिल-26’ के तहत किया तटीय सुरक्षा तैयारियों का मूल्यांकन

New Delhi, 13 नवंबर . अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में तटीय सुरक्षा तैयारियों का मूल्यांकन किया गया है. यहां तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारतीय सेना, तटरक्षक बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान तटीय रक्षा एवं सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई.अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) ने Friday को इसकी जानकारी दी.

मुख्यालय अंडमान और निकोबार कमान के नेतृत्व में यह अभ्यास ‘सी विजिल-26’ के तहत आयोजित किया गया. इसके अंतर्गत द्वीपसमूह के कई महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थानों पर तटीय रक्षा एवं सुरक्षा तैयारियों का आकलन किया गया. इनमें डिगलीपुर, कमोर्टा, हट बे और कैंपबेल बे शामिल हैं.

इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों की मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी), आपसी तालमेल और निगरानी व्यवस्था की जांच की गई. मूल्यांकन का उद्देश्य यह परखना था कि समुद्री और तटीय सुरक्षा से जुड़ी किसी भी चुनौती के दौरान विभिन्न एजेंसियां किस तरह मिलकर काम करती हैं.

इस प्रक्रिया में रक्षा बलों, भारतीय तटरक्षक बल, समुद्री Police और नागरिक एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लिया गया. साथ ही, महत्वपूर्ण समुद्री परिसंपत्तियों और तटीय बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं को भी परखा गया. इस संयुक्त मूल्यांकन से विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, निगरानी तंत्र और तटीय सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया.

गौरतलब है कि अंडमान और निकोबार कमान India की संयुक्त सैन्य संचालन कमान है. इसमें थल सेना, नौसेना और वायु सेना की क्षमताएं एक साथ काम करती हैं. यह देश की एकमात्र संयुक्त सैन्य संचालन कमान है. हिंद महासागर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में India के समुद्री हितों की सुरक्षा के लिहाज से इस कमान की काफी अहम भूमिका है.

यह कमान सदैव सतर्क व कैसे भी मिशन के लिए तैयार रहती है. बीते दिनों समय पर कार्रवाई करते हुए यहां एक विदेशी नागरिक की जान बचाई गई थी. अंडमान और निकोबार कमान ने समुद्र में घायल हुए वियतनामी नागरिक को सुरक्षित निकालकर उसे आगे के उपचार के लिए कैंपबेल बे पहुंचाया था. एक हादसे में घायल हुआ यह वियतनामी नागरिक व्यापारी जहाज एमटी सन 09 पर सवार था. समुद्र में उसके चिकित्सकीय सहायता और सुरक्षित निकासी उपलब्ध कराई गई. नौसेना का समुद्री जहाज इंदिरा प्वाइंट के आसपास के क्षेत्र में पहुंचा. यहां भारतीय सैन्य दल ने नौका के जरिए घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई. अविलंब ही जख्मी व्यक्ति को सुरक्षित निकाला गया और उसे जहाज पर लाया गया. जहाज पर तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया.

–

जीसीबी/एएस

Share