झारखंड : शराब लूट और ट्रक चालक की हत्या का खुलासा, 726 पेटी शराब और हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

हजारीबाग, 13 नवंबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले में Police ने एक ट्रक पर लदी करीब 80 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब की लूट और ट्रक चालक की हत्या के मामले का खुलासा किया है. इस मामले में Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर लूटी गई 726 पेटी अंग्रेजी शराब, दो अवैध हथियार, 20 जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन वाहन बरामद किए गए हैं.
Police के अनुसार, रांची के तुपुदाना से करीब 80 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब लेकर निकला ट्रक और उसका चालक रास्ते से लापता हो गए थे. इस बीच 5 नवंबर को हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के दैहर गांव में एक कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. बाद में उसकी पहचान लापता ट्रक चालक नागेंद्र सिंह के रूप में हुई.
जांच के दौरान 11 नवंबर को हजारीबाग के Police अधीक्षक अमन कुमार को सूचना मिली कि चालक की हत्या और शराब लूटकांड में शामिल अपराधी अवैध हथियारों के साथ चौपारण-इटखोरी मुख्य मार्ग पर घूम रहे हैं. इसके बाद बरही के एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में चौपारण और तुपुदाना Police की संयुक्त टीम बनाई गई. टीम ने महाराजगंज गांव के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी रणविजय सिंह (34) और हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के दैहर गांव निवासी विशाल कुमार सिंह (27) के रूप में हुई है.
Police का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने शराब लूटने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ट्रक चालक की हत्या करने की बात स्वीकार की है. Police के मुताबिक, हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को दैहर गांव के एक कुएं में फेंक दिया गया था. Police जांच में दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. रणविजय सिंह के खिलाफ धनबाद जिले में धोखाधड़ी और चौपारण थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं. वहीं, विशाल कुमार सिंह के खिलाफ चतरा सदर थाने में आर्म्स एक्ट और इटखोरी थाने में चोरी के मामले दर्ज बताए गए हैं.
Police ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर तीन स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान दैहर पंचायत, इटखोरी के सेवईया पुल के पास नेवरीकरमा गांव और बरही में एक मुर्गी फार्म के निकट बंद कमरों से कुल 726 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई. इनमें मैकडॉवेल्स और रॉयल चैलेंज ब्रांड की शराब शामिल है. छापेमारी में एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 20 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए.
Police ने हत्या में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार के अलावा शराब की ढुलाई और तस्करी में इस्तेमाल हो रहे एक पिकअप वाहन और एक फॉर्च्यूनर एसयूवी को भी जब्त किया है. इस वारदात में शामिल गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
–
एसएनसी/एएस


