Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर विमान कंपनियों ने ग्राहकों को किया सतर्क, कहा-ईमेल में हो सकती है देरी

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर विमान कंपनियों ने ग्राहकों को किया सतर्क, कहा ईमेल में हो सकती है देरी

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर विमान कंपनियों ने ग्राहकों को किया सतर्क, कहा-ईमेल में हो सकती है देरी

New Delhi, 13 नवंबर . माइक्रोसॉफ्ट आउटेज को लेकर Friday को भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने ग्राहकों को सतर्क करते हुए कहा कि इससे ईमेल के जरिए मिलने वाली सपोर्ट सर्विसेज प्रभावित हो सकती हैं. हालांकि, संचार के अन्य माध्यम सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इंडिगो ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई रुकावट के कारण, इसकी ईमेल सहायता सेवाएं फिलहाल प्रभावित हैं और हो सकता है कि आप ईमेल प्राप्त न कर पाएं.

इंडिगो ने social media पोस्ट में कहा,”अन्य सभी सपोर्ट चैनल उपलब्ध हैं. किसी भी तत्काल सहायता के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ‘6ई स्काई’ से संपर्क करें. असुविधा के लिए हमें खेद है और हम आपके धैर्य और समझ के लिए आभारी हैं.”

इसी तरह, अकासा एयर ने बताया कि इस व्यवधान के कारण उनकी ईमेल सपोर्ट सेवाओं में देरी हो रही है.

अकासा एयर ने कहा, “माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक सेवाओं में आई रुकावट के कारण, हमारी ईमेल सपोर्ट सेवाओं में देरी हो रही है, और हो सकता है कि हमें आपके ईमेल न मिल पाएं.” एयरलाइन ने यात्रियों से कहा कि वे तुरंत मदद के लिए उनके 24/7 ‘अकासा केयर सेंटर’ को +91 9606 112131 पर कॉल करें या social media चैनलों के जरिए संपर्क करें.

वहीं, एयर इंडिया ने कहा कि वह माइक्रोसॉफ्ट की इस समस्या पर लगातार नजर रखे हुए है, लेकिन उनकी उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है और उनके किसी भी संचार माध्यम पर फिलहाल कोई प्रभाव नहीं है.

एयर इंडिया ने आगे कहा, “बिना किसी रुकावट के सपोर्ट जारी रखने के लिए, हमने अपने ईमेल को अस्थायी रूप से दूसरे रास्ते से भेजने की व्यवस्था की है, ताकि सभी संदेश हम तक बिना किसी बाधा के पहुंचते रहें. हम अपने तय समय, यानी 24 घंटे के भीतर सभी ईमेल का जवाब दे रहे हैं.”

एयरलाइन ने बताया कि वॉयस, एआई, social media और ग्राहकों को भेजे जाने वाले नोटिफिकेशन सहित सभी चैनल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं.

एयरलाइन ने कहा, “हम हर कदम पर आपकी मदद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखेंगे.”

–

एबीएस

Share