Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

New Delhi, 18 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है. संस्कृत के एक श्लोक के माध्यम से पीएम मोदी ने लोगों को स्वस्थ शरीर के लिए शांत मन और प्रसन्नता का संदेश दिया है.

Prime Minister की ओर से एक्स पोस्ट में संस्कृत श्लोक, ‘शरीरं सत्त्वसंज्ञं च व्याधीनामाश्रयो मतः. तथा सुखानां योगस्तु सुखानां कारणं समः॥’ साझा किया गया है, जिसका हिंदी भावार्थ है कि शरीर और मन, ये दोनों ही रोगों के आश्रय-स्थान हैं. इन दोनों का उचित संयोग ही स्वास्थ्य और सुख का मुख्य कारण माना गया है, अर्थात् स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना भी अति आवश्यक है.

पीएम की ओर से साझा किया गया यह श्लोक आयुर्वेद के प्रसिद्ध ग्रंथ चरक संहिता के सूत्रस्थान के अध्याय एक (दीर्घञ्जीवितीयाध्याय) का 55वां श्लोक है. इस श्लोक के माध्यम से बताया गया है कि शरीर और मन (सत्त्व) ही सभी रोगों और सुखों के मुख्य आश्रय (आधार) हैं, और इनका उचित संतुलन (समयोग) ही वास्तविक सुख और स्वास्थ्य का कारण बनता है.

इस श्लोक के माध्यम से बताया गया है कि इंद्रियों, उनके विषयों (शब्द, स्पर्श, रूप, रस, गंध), बुद्धि और काल का समयोग (संतुलित उपयोग) ही सुख यानी अच्छे स्वास्थ्य का मुख्य कारण है. इसके विपरीत, इनका अतियोग (अधिक उपयोग), अयोग (बिल्कुल उपयोग न करना) या मिथ्यायोग (गलत उपयोग) रोगों को जन्म देता है.

इस श्लोक के माध्यम से बताया गया है कि स्वस्थ रहने के लिए शरीर और मन दोनों का संतुलन जरूरी है, जो जीवनशैली और इंद्रियों के संयमित व सही उपयोग से ही संभव है. जिस प्रकार दुख और रोग शरीर तथा मन में निवास करते हैं, उसी प्रकार सुख, शांति और प्रसन्नता का अनुभव भी शरीर और मन के माध्यम से ही होता है. स्वस्थ शरीर और प्रसन्न मन के बिना किसी भी प्रकार के सांसारिक या आध्यात्मिक सुख की अनुभूति संभव नहीं है.

इस श्लोक में बताया गया है कि सुख और स्वास्थ्य कैसे प्राप्त होते हैं. इसका उत्तर समयोग (संतुलित उपयोग) है. मौजूदा वक्त में लोग ‘साइकोसोमैटिक डिजीज’ (मनोदैहिक रोग) से पीड़ित हो जाते हैं. तनाव के कारण होने वाली शारीरिक बीमारियों (जैसे ब्लड प्रेशर, मधुमेह या पाचन की समस्या) को हजारों वर्ष पहले ही इस श्लोक के माध्यम से स्पष्ट कर दिया गया था.

–

एसडी/एएस

Share