संभल : पदयात्रा के ऐलान के बाद पुलिस अलर्ट, विवादित स्थल पर आरआरएफ तैनात, सीसीटीवी से हो रही निगरानी

संभल, 19 नवंबर . श्रीहरिहर मंदिर और शाही जामा मस्जिद विवाद को लेकर पदयात्रा निकालने के ऐलान के बाद संभल में Police और प्रशासन अलर्ट मोड पर है. विवाद से जुड़े याचिकाकर्ता और मां कैलादेवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी महाराज की ओर से पदयात्रा की घोषणा की गई है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.
पदयात्रा के ऐलान को देखते हुए शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त Police बल तैनात किया गया है. खासतौर पर श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद विवादित स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. यहां बड़ी संख्या में Policeकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके अलावा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए रैपिड रिस्पांस फोर्स (आरआरएफ) के जवानों को भी मौके पर तैनात किया गया है.
Police प्रशासन की ओर से शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. इसके लिए शहर में लगाए गए cctv कैमरों को सक्रिय कर कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है. विशेष रूप से विवादित स्थल और उसके आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और Police बल की तैनाती की निगरानी के लिए चंदौसी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) को भी मौके पर जिम्मेदारी सौंपी गई है.
दरअसल, महंत ऋषिराज गिरी महाराज ने 19 नवंबर को संभल में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. हालांकि, Police और प्रशासन की ओर से इस पदयात्रा को अनुमति नहीं दी गई है. इसके बावजूद पदयात्रा की घोषणा को देखते हुए प्रशासन किसी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है. अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या तनावपूर्ण स्थिति पैदा न हो.
Police प्रशासन का पूरा जोर शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर है. इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है और संवेदनशील इलाकों में Policeकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. फिलहाल पदयात्रा के ऐलान को लेकर संभल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है.
Police अधिकारियों ने लोगों से पदयात्रा में शामिल न होने को कहा है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. कानून का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
–
एसएके/एबीएम


