Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ का नामकरण बिहारवासियों के लिए गर्व और खुशी की बात: संजय झा

नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ का नामकरण बिहारवासियों के लिए गर्व और खुशी की बात: संजय झा

Patna, 20 नवंबर . जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने Friday को कहा कि गंगा नदी पर बने नए पुल का नामकरण पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के नाम पर किया जाना पूरे बिहार के लोगों के लिए खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi Saturday को बिहार आकर इस पुल का उद्घाटन करेंगे. यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने के साथ राज्य की कनेक्टिविटी, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा.

संजय झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि Prime Minister का बिहार आना और खास तौर पर पुल का उद्घाटन करना खुशी की बात है. यह पुल नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किया है, लेकिन पुलों और आधारभूत संरचना के विकास के मामले में उनका योगदान विशेष रूप से याद किया जाएगा. इतिहास जब बिहार में हुए विकास कार्यों का मूल्यांकन करेगा तो पुल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नीतीश कुमार का काम स्पष्ट रूप से दिखाई देगा.

उन्होंने अपने क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वे उत्तर बिहार से आते हैं, जो बाढ़ प्रभावित इलाका है. एक समय ऐसा था जब लोगों को नदी पार करने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ता था. सीतामढ़ी, मधुबनी और दरभंगा जैसे जिलों में लोगों की आवाजाही काफी मुश्किल थी. नीतीश कुमार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में पुलों का निर्माण हुआ, जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिली है. इधर, बिहार Government के पथ निर्माण विभाग ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन ग्रीनफील्ड पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किए जाने को लेकर 19 नवंबर को संकल्प जारी किया है.

विभाग के सचिव पंकज कुमार के हस्ताक्षर से जारी संकल्प के अनुसार, Patna जिले में एनएच-30 (नया एनएच-31) के कच्ची दरगाह और वैशाली जिले में एनएच-103 (नया एनएच-322) के बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर बने इस पुल का नाम पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के सम्मान में ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है. इसे बिहार गजट के विशेष अंक में प्रकाशित करने का भी आदेश दिया गया है. संकल्प में कहा गया है कि नीतीश कुमार के सतत मार्गदर्शन, नियमित समीक्षा, प्रशासनिक पहल और परियोजना को पूरा कराने की प्रतिबद्धता का इसके कार्यान्वयन में उल्लेखनीय योगदान रहा है.

इस परियोजना की कुल लंबाई लगभग 19.36 किलोमीटर है. इसमें 9.76 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 9.60 किलोमीटर का पहुंच पथ शामिल है. इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा तथा महात्मा गांधी सेतु पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर यह पुल होना उनकी पार्टी और बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है. उनके नाम पर और भी कई चीजें होनी चाहिए. यह केवल उनकी प्रतिष्ठा का सवाल नहीं, बल्कि बिहार के लोगों की भावना से जुड़ा है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi द्वारा स्वयं इस नामकरण का उद्घाटन किए जाने पर भी खुशी जताई.

–

एमएनपी/डीकेपी

Share