Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मनोरंजन

लॉस एंजिल्स में प्रियंका चोपड़ा की दीवाली पार्टी, निक और मालती के साथ शेयर की फैमिली फोटो

लॉस एंजिल्स में प्रियंका चोपड़ा की दीवाली पार्टी, निक और मालती के साथ शेयर की फैमिली फोटो

Mumbai , 8 नवंबर . ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ एक शानदार फैमिली फोटो शेयर करते हुए सभी को ‘हैप्पी दीवाली’ कहा.

Sunday को प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी की कुछ झलकियां social media पर शेयर कीं. प्रियंका किसी परी कथा की राजकुमारी जैसी लग रही थीं. उन्होंने बरगंडी और सुनहरे रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहना था, जिस पर जरदोजी, मोतियों का काम और सुनहरे धागों से कढ़ाई की गई थी. अपने इस फेस्टिव लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कुंदन की छोटी मांग-टीका, बड़े सुनहरे झुमके और मैचिंग चूड़ियां पहनी थीं.

प्रियंका ने अपने बालों का एक स्लीक लो बन (जूड़ा) बनाया था, जिसे ताजे सफेद गजरे से सजाया गया था. मेकअप के लिए उन्होंने बेरी शेड की लिपस्टिक और स्मोकी आईज का लुक चुना.

निक ने क्रीम और सफेद रंग का कढ़ाई वाला कुर्ता सेट पहना था. अपने पिता के साथ मैचिंग करते हुए नन्ही मालती सफेद लहंगे में नजर आईं.

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “इस दीवाली की कुछ खास तस्वीरें. आप सभी को दीवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

निक ने इस पोस्ट पर दीये और ‘स्टार-आई’ (आंखों में सितारे) वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया.

India में न रहने के बावजूद प्रियंका अपनी परंपराओं को जीवित रखती हैं और अपनी बेटी को भी भारतीय रीति-रिवाजों और त्योहारों से जोड़े रखती हैं.

हाल ही में प्रियंका ने लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर पर मनाए गए दशहरा उत्सव की झलकियां भी शेयर की थीं. इसमें पूजा, शिवलिंग अभिषेक, हवन और कन्या पूजन शामिल था.

तस्वीरों में से एक में निक को मालती के पैर धोते हुए देखा गया. आइवरी (हल्के सफेद) रंग के कपड़ों में सजी मालती ने एक लाल स्कार्फ ओढ़ रखा था, जिस पर ‘जय माता दी’ लिखा हुआ था.

प्रियंका ने निक के साथ लॉस एंजिल्स में करवा चौथ भी मनाया था. प्रियंका ने बताया कि निक ने खास तौर पर अपने टूर शेड्यूल को इस तरह सेट किया था कि वे करवा चौथ के मौके पर घर पर रह सकें.

उन्होंने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरे कहे बिना ही वह घर आ गए. उन्हें पता था कि यह मेरे लिए कितना मायने रखता है. उन्होंने इस तरह से अपना टूर प्लान किया कि करवा चौथ पर घर पर ही रहें. (आंखों में आंसू वाला इमोजी) मेरे पार्टनर जैसा कोई नहीं है. आप सभी को भी ऐसा ही प्यार मिले. हैप्पी करवा चौथ (लाल दिल वाला इमोजी).”

–

एएसएच/वीसी

Share