Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मुंबई के कारोबारी से डी-कंपनी के नाम पर मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती

मुंबई के कारोबारी से डी कंपनी के नाम पर मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती

Mumbai  के कारोबारी से डी-कंपनी के नाम पर मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती

Mumbai , 15 नवंबर . Mumbai में एक कारोबारी से डी कंपनी के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. कारोबारी मोहम्मद फारूक मोहम्मद हनीफ शेख ने इस मामले में Mumbai Police के जॉइंट कमिश्नर ऑफ Police (क्राइम) को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है. शिकायत में बिल्डर रिजवी की पत्नी रुबीना रिजवी और गुंडे रियाज भाटी पर आरोप लगाए गए हैं.

कारोबारी का आरोप है कि रुबीना रिजवी ने उनसे वकील की फीस और रिजवी के एंटीसिपेटरी बेल मामले में एनओसी को लेकर संपर्क किया था. कारोबारी ने रिजवी का मामला अपने परिचित एडवोकेट को सौंपा था. आरोप है कि वकील ने हाईकोर्ट से अंतरिम राहत दिलवाई लेकिन तय फीस का भुगतान नहीं किया गया.

कारोबारी के मुताबिक, 19 सितंबर को रुबीना ने उन्हें खार स्थित अपने घर बुलाया था. इसके बाद 25 सितंबर को दोबारा एनओसी मांगने के लिए संपर्क किया. इसी दौरान फीस को लेकर विवाद हुआ.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद रुबीना ने 4 से 5 लोगों को एडवोकेट के फोर्ट स्थित ऑफिस भेजा. कारोबारी ने इन लोगों को गुंडा बताते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने वकील को धमकाया और रिजवी के मामले में एनओसी देने का दबाव बनाया.

कारोबारी की शिकायत के मुताबिक, 27 सितंबर को रियाज भाटी नाम का शख्स उनके फोर्ट स्थित होटल हेवन पहुंचा, उसने खुद को डी कंपनी का सदस्य बताया और कहा कि रुबीना ने उसे उनसे बात करने के लिए भेजा है.

आरोप है कि रियाज भाटी ने कारोबारी को धमकी देते हुए कहा कि अगर रिजवी के मामले में एनओसी नहीं दी गई तो उन्हें गोली मार दी जाएगी. इसके बाद उसने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की और कहा कि पैसे देने पर वह पूरा मामला खत्म कर देगा, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा.

कारोबारी का आरोप है कि रियाज भाटी उन्हें जबरन होटल से नीचे ले गया और रुबीना रिजवी के घर ले जाने की कोशिश की. इसी दौरान Police की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद कारोबारी वहां से निकलने में कामयाब हुए.

शिकायत के अनुसार, 29 सितंबर को शाम 5 बजे रुबीना रिजवी ने कारोबारी को फोन किया और कथित तौर पर कहा कि डी कंपनी में उसके अच्छे संबंध हैं. अगर एनओसी नहीं दी गई तो डी कंपनी के जरिए उनकी हत्या करा दी जाएगी.

कारोबारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है. उन्होंने Police से संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, फोन कॉल डिटेल्स, मैसेज और cctv फुटेज की जांच करने के साथ Police सुरक्षा देने की मांग की है. वहीं, Mumbai क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने रुबीना रिजवी को नोटिस जारी कर 17 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है.

–

ओपी/पीएम

Share