एनडीए के नेताओं ने यूपी में फिर योगी सरकार बनने का किया दावा

Patna, 15 नवंबर . बिहार Government के मंत्री राम कृपाल यादव ने हैदराबाद समिट में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government ने पिछले कुछ वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है. देशभर में शांति और सद्भाव बनाए रखते हुए विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं.
Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर रामकृपाल यादव ने कहा कि ओवैसी सौदेबाजी करने वाले व्यक्ति हैं. संभव है कि वह Samajwadi Party के साथ किसी समझौते की कोशिश कर रहे हों लेकिन बात नहीं बन पा रही है. उन्होंने इसे दोनों दलों का आपसी मामला बताया. साथ ही कहा कि सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाएं, तब भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में Government बनेगी. उन्होंने कहा कि योगी Government ने उत्तर प्रदेश को नए स्वरूप में बदलने का काम किया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि देश के भीतर और बाहर कुछ ताकतें भाईचारे को बिगाड़ने और देश को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं. ऐसे ही लोग इस तरह के नारे लगा रहे हैं, जो बेहद आपत्तिजनक हैं.
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से 181 सीटों की मांग किए जाने पर मंत्री ने कहा कि Samajwadi Party और कांग्रेस सत्ता की भूखी हैं. उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें सत्ता सौंपने वाली नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी ताकत के बजाय दूसरे दलों के सहारे राजनीति करना चाहती है. बिहार हो, उत्तर प्रदेश हो या कोई अन्य राज्य कांग्रेस की यही रणनीति दिखाई देती है.
वहीं, छठ गीतों पर उठाई जा रही आपत्तियों को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि ऐसे लोगों की आपत्तियों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. बड़ी संख्या में लोग पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ यह पर्व मनाते हैं. उन्होंने कहा कि छठ अब केवल बिहार तक सीमित नहीं है बल्कि दुनियाभर में मनाया जाने वाला पर्व बन चुका है. यह प्रकृति को समर्पित त्योहार है और इसके माध्यम से लोग प्रकृति के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं.
एक पुल का नामकरण पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर किए जाने को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की आपत्ति पर श्याम रजक ने पलटवार किया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव के हिसाब से पूरे बिहार का नाम बदलकर ‘चारा नगर’ रख देना चाहिए. उन्होंने चारा घोटाले और बिटुमेन घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार ने जर्जर बिहार की कमान संभाली और उसे विकसित एवं सम्मानित राज्य बनाने का काम किया है.
–
एसएके/पीएम


