फिरोजाबाद पुलिस ने लोगों से लूट करने वाले लुटेरे को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 15 नवंबर . फिरोजाबाद में Police और लुटेरों के बीच Saturday रात मुठभेड़ हो गई. थाना रसूलपुर Police ने चेकिंग के दौरान लूट और छिनैती के आरोपी मोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई. घायल आरोपी को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां Police अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है. Police ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और लूट के 6600 रुपये बरामद किए हैं.
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने इस मुठभेड़ के बारे में बताया कि 7 नवंबर को थाना रसूलपुर में और 8 नवंबर 2026 को थाना बसई मोहम्मदपुर में छिनैती की दो घटनाएं हुई थीं. कुछ दिन पूर्व बदमाशों ने एक दंपति और एक वकील से तमंचे के बल पर लूटपाट की थी. दोनों थानों में उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था. Police तभी से बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी.
जांच के दौरान Police ने cctv फुटेज खंगाले और अन्य साक्ष्य संकलित किए. जांच में दो अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए. इनकी पहचान विकास और मोहित के रूप में हुई. दोनों दक्षिण थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इन्हीं दोनों ने छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया था. Police ने पहले विकास को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था जबकि मोहित फरार चल रहा था.
बीती रात Police को सूचना मिली कि दूसरा अभियुक्त मोहित मोड़ा से मोती नगर की तरफ आने वाला है. इस सूचना पर रसूलपुर Police ने मोड़ा गांव के पास चेकिंग अभियान शुरू किया. चेकिंग के दौरान सामने से आता हुआ मोहित दिखाई दिया. Police ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो Police को देखते ही उसने Police पर फायरिंग कर दी. जवाब में Police ने भी फायरिंग की, जिससे उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा.
Police ने घायल मोहित को तत्काल कब्जे में लेकर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा. उसके पास से लूट के कुल 6600 रुपये बरामद हुए हैं. इसके अलावा एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है. एसपी सिटी ने बताया कि फिलहाल मोहित का Police अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है. ठीक होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा. Police आगे की आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर रही है.
–
पीआईएम/पीएम


